एक कमरे में कितने लीटर पेंट लगता है?
12×12 फ़ुट का कमरा, 10 फ़ुट ऊँचा, एक दरवाज़ा और दो खिड़की: चारों दीवार और छत मिलाकर 571 sq ft। Style Color Smart के दो कोट में करीब 4 से 5 लीटर। 4 लीटर और 1 लीटर का डिब्बा लीजिए। छत नहीं रंगनी तो 4 लीटर काफ़ी है।
1000 स्क्वायर फीट में कितना पेंट लगेगा?
1000 sq ft कार्पेट एरिया हो तो अंदर करीब 3,500 sq ft रंगना है: Style Color Smart 25 से 29 लीटर, यानी 20 + 10 लीटर। बाहर करीब 1,500 sq ft: Style Power Bright 25 से 30 लीटर, फिर 20 + 10 लीटर। अगर 1000 sq ft आपके प्लॉट या पूरे बने हिस्से का नाप है, तो कार्पेट एरिया इससे कम होगा; दीवारों के अंदर वाला नाप लीजिए।
2BHK में कितने लीटर पेंट लगेगा?
कार्पेट एरिया से देखिए। 800 sq ft के 2BHK में अंदर करीब 20 से 23 लीटर (20 + 4 लीटर) और बाहर 20 से 24 लीटर बाहरी पेंट (20 + 4 लीटर)। 600 sq ft वाले 2BHK में अंदर करीब 18 लीटर।
1 लीटर पेंट कितने sq ft में लगता है?
Style Color Smart: दो कोट में 120 से 140 sq ft। Calista Ever Wash Shine: 130 से 150। बाहर वाले पेंट: 50 से 60। सारे अंक Birla Opus की प्रोडक्ट शीट से हैं, और सब दोनों कोट मिलाकर हैं।
प्राइमर और पुट्टी कितनी लगेगी?
नई अंदरूनी दीवार पर प्राइमर के दो कोट (पहले प्लास्टर पर, फिर पुट्टी पर): हर लीटर पेंट पर करीब 1.7 से 1.8 लीटर ActivCoat प्राइमर, और करीब 7 kg WallCare पुट्टी। ठीक-ठाक दीवार की दोबारा रंगाई में एक कोट प्राइमर, और पुट्टी सिर्फ़ ख़राब जगहों पर।
Birla Opus की कवरेज गाइड एक कमरे में 9 लीटर बताती है। आप 4 क्यों कहते हैं?
गाइड हर इंटीरियर इमल्शन का एक आम अंक लेती है, एक कोट में 10–12 m² प्रति लीटर, फिर 10% ऊपर जोड़ती है और दरवाज़ा-खिड़की नहीं घटाती। Style Color Smart की अपनी शीट दो कोट में 120–140 sq ft प्रति लीटर लिखती है, करीब दोगुना। हम डिब्बे वाले पेंट की शीट का नीचे वाला अंक लेते हैं।
क्या थोड़ा ज़्यादा ले लें?
पूरे डिब्बों तक ऊपर करने से टच-अप लायक पेंट वैसे ही बच जाता है। हर रंग का एक छोटा डिब्बा रख लीजिए। बाद में और चाहिए तो आपका शेड कोड हम दुकान पर रखते हैं, फिर से टिंट हो जाएगा; हाँ, बड़ी दीवार पर नए बैच में हल्का फ़र्क़ आ सकता है।