English कॉल90310 74624
होम›घर का नक्शा
घर का डिज़ाइन · मुज़फ़्फ़रपुर

अपने घर का नक्शा बनवाइए: नक्शा, एलिवेशन और पूरे सामान का एस्टीमेट, एक ही जगह

डिज़ाइन: आर्किटेक्ट सुमित कुमार, डोरिक निर्माण, तश्या के साथ मिलकर
पूरा काम, एक लाइन में
  1. 1व्हाट्सऐप पर प्लॉट का नाप
  2. 2पहला स्केच
  3. 3आपके बदलाव
  4. 4फ़ाइनल ड्रॉइंग
  5. 5सामान का एस्टीमेट

आर्किटेक्ट आपके प्लॉट के लिए घर बनाते हैं, फ़ीट के नाप से या कट्ठे वाले कागज़ से। फिर तश्या उन्हीं ड्रॉइंग से हर बोरी, हर सरिया, हर पाइप का भाव आज के रेट पर निकालता है। बालू की पहली ट्रॉली गिरने से पहले आपको पता रहता है कि घर में क्या-क्या लगेगा।

6
ड्रॉइंगनक्शा, सामने का एलिवेशन, 3D, ढाँचा, बिजली और पानी-नाली।
1
एस्टीमेट, मुफ़्तड्रॉइंग से हर सामान, आज के रेट पर, तश्या की ओर से।
₹ 0
पूछने केआर्किटेक्ट ड्रॉइंग शुरू करने से पहले अपनी फ़ीस बताते हैं।
आपके सेट की पहली शीट ऐसी दिखती है
24 गुणा 36 फ़ीट के घर की नीचे की मंज़िल का नमूना नक्शा, और ड्रॉइंग सेट की सात शीटों की सूची पीछे 12 गुणा 12 फ़ीट के दो बेडरूम, बीच में बाथरूम, डाइनिंग और रसोई, आगे सड़क की ओर 15 गुणा 14 फ़ीट का बैठका और अपने दरवाज़े वाली सीढ़ी। बगल में शीटें: नक्शा, एलिवेशन, 3D, ढाँचा, बिजली, पानी-नाली, और तश्या की सामान सूची। ऊपर बेडरूमबेडरूम बाथडाइनिंगरसोई बैठका 12' × 12'12' × 12' 5' × 10'10' × 10'9' × 10' 15' × 14' 24 फ़ीट 36 फ़ीट सड़क मुख्य दरवाज़ा सीढ़ी का दरवाज़ा 01020304050607 नक्शाएलिवेशन3D तस्वीरढाँचाबिजलीपानी-नालीसामान सूची तश्या की, मुफ़्त आर्किटेक्ट: 01–06 उत्तर नमूना · नीचे की मंज़िल · 24 × 36 फ़ीट इस पेज के लिए तश्या ने बनाया। किसी ग्राहक का घर नहीं।
आपका नक्शा आपके प्लॉट और परिवार के लिए बनेगा। यहाँ सीढ़ी का अपना दरवाज़ा है, ताकि ऊपर की मंज़िल बाद में अलग घर बने या किराये पर लगे।
क्या-क्या मिलता है

छह ड्रॉइंग, और हर एक से क्या तय होता है

बिहार में ज़्यादातर जिसे "नक्शा" कहकर थमाया जाता है, वह बस पहली शीट होती है। बाक़ी सब मिस्त्री साइट पर तय करता है। नीचे की हर ड्रॉइंग उन सवालों का जवाब पहले दे देती है, जिनका जवाब वरना ढलाई के बाद आपकी जेब से निकलता है।

24' 36' बेडबेडWCरसोईबैठकासीढ़ी कमरों का नापदरवाज़े, खिड़कीसीढ़ी, दीवारप्लिंथ लेवल

01नक्शा (फ़्लोर प्लान)

तय होता है: क्या कहाँ, और कितना बड़ा

हर कमरे का अंदर का नाप, दरवाज़े और खिड़की की जगह, सीढ़ी, दीवार की मोटाई और प्लिंथ की ऊँचाई। हर मंज़िल का अलग। नगर निगम की फ़ाइल इसी शीट पर टिकती है।

पैरापेटस्लैब बैंडछज्जाप्लिंथबालकनी,खिड़कियाँमुख्य दरवाज़ा

02सामने का एलिवेशन

तय होता है: सामने से घर कैसा दिखेगा, और किस चीज़ से फ़िनिश होगा

सड़क से दिखने वाला चेहरा, नाप के साथ: पैरापेट, छज्जे, बालकनी, खिड़कियों का साइज़, कहाँ टाइल या टेक्सचर और कहाँ सादा पेंट। लुक यहीं तय कीजिए, मिस्त्री के फ़ोन की फ़ोटो देखकर नहीं।

रंग और बगल कीदीवार, ईंट लगनेसे पहले देखिए

033D तस्वीर

तय होता है: परिवार को घर पसंद है या नहीं

सड़क से बने हुए घर की तस्वीर, ताकि माता-पिता, बच्चे और पैसा लगाने वाले, सब काम शुरू होने से पहले एक राय पर आ जाएँ। रंग भी इसी पर आज़माइए, दीवार पर नहीं।

C1C2C4 कॉलम C1, काटकरसरिया, रिंग, 135° हुकनींव · कॉलम · बीम

04ढाँचे की ड्रॉइंग

तय होता है: कितना सरिया और कंक्रीट, और कहाँ

नींव का साइज़, कॉलम की जगह, बीम और छत, सरिया की मोटाई और रिंग की दूरी के साथ। मुज़फ़्फ़रपुर भूकंप Zone IV में है, इसलिए घर को खड़ा यही शीट रखती है। सीमेंट और सरिया का सबसे बड़ा हिसाब भी यहीं से निकलता है।

DB DBबोर्डबल्बपंखासॉकेट

05बिजली का लेआउट

तय होता है: हर पॉइंट, ढलाई से पहले

बल्ब, पंखा, सॉकेट, AC और गीज़र के पॉइंट, स्विच बोर्ड, DB और सर्किट। छत की पाइप ढलाई से पहले बिछती है, इसलिए यह शीट प्लास्टर तक नहीं, ढलाई तक तैयार होनी चाहिए।

टंकी सेप्टिक बाथरूमरसोईनाली, ढलान के साथसप्लाई

06पानी-नाली का लेआउट

तय होता है: पानी कहाँ से आएगा, कहाँ से जाएगा

टंकी से सप्लाई की लाइन, ढलान के साथ नाली की लाइन, फ़्लोर ट्रैप, सेप्टिक टैंक और सोख्ता, और छत में छोड़ने वाली स्लीव। नए बाथरूम में सबसे आम ख़राबी जो हम देखते हैं, वह उल्टी ढलान वाली नाली है।

नक्शा और सामान साथ क्यों

बिल ड्रॉइंग से बनता है। इसलिए दोनों एक ही मेज़ से निकलें।

आर्किटेक्ट ड्रॉइंग देकर रुक जाता है। दुकान रेट लिस्ट देकर रुक जाती है। इन दोनों के बीच की खाई में आपका पैसा गिरता है।

1मात्रा शीट से निकलती है

सरिया ढाँचे की ड्रॉइंग से, ईंट नक्शे से, तार बिजली के लेआउट से। "इतना लगता है" से नहीं। आपकी अपनी ड्रॉइंग से बनी सूची पर आप ठेकेदार से हिसाब ले सकते हैं।

2एक सूची, आज का रेट

सीमेंट से लेकर आख़िरी नल तक, तश्या उस सूची की हर चीज़ का भाव उस दिन के रेट पर लगाता है। घर शुरू करने से पहले सामान का पूरा ख़र्च सामने होता है। ज़्यादा लगे तो ड्रॉइंग बदलिए, क्वालिटी नहीं।

3काग़ज़ पर बदलाव सस्ता है

स्केच पर दीवार खिसकाने में बस दोबारा लकीर खिंचती है। ढलाई के बाद खिसकाने में वह काम तोड़ना पड़ता है जिसका पैसा आप दे चुके। इस पेज का हर सवाल क़दम 2 और 4 के बीच निपट जाना चाहिए।

अभी ड्रॉइंग नहीं है? शुरू करने से पहले मोटे अंदाज़े के लिए घर बनाने की लागत कैलकुलेटर देखिए। वह सिर्फ़ एरिया पर चलता है, इसलिए पहला अंदाज़ा भर है। आपकी ड्रॉइंग वाला एस्टीमेट उसकी जगह ले लेता है।

क़दम दर क़दम

प्लॉट के नाप से फ़ाइनल ड्रॉइंग तक

शुरुआत घर बैठे व्हाट्सऐप पर हो जाती है। फ़ीस पता चलने से पहले कुछ नहीं बनता।

  1. प्लॉट और ज़रूरत भेजिए

    आप, व्हाट्सऐप पर

    प्लॉट की भुजाएँ फ़ीट में (और रजिस्ट्री में क्या लिखा है), सड़क किस तरफ़, अभी कितनी मंज़िल और आख़िर में कितनी, कमरे, दुकान चाहिए या नहीं, वास्तु, और बजट। प्लॉट का हाथ से बना स्केच फ़ोटो खींचकर भेज दें तो और अच्छा। नीचे का टूल यह संदेश आपके लिए लिख देता है।

  2. पहला स्केच

    आर्किटेक्ट सुमित कुमार

    वे अपनी फ़ीस और आपके घर को कौन-कौन सी ड्रॉइंग चाहिए, यह बताते हैं, फिर आपके प्लॉट पर पहला लेआउट बनाते हैं: कमरे, सीढ़ी, दरवाज़ा, गाड़ी की जगह, रोशनी और हवा।

  3. आपके बदलाव

    आप और आर्किटेक्ट

    इस क़दम में पूरे परिवार को बिठाइए। कमरों का नाप, रसोई किस तरफ़, पूजा घर, सीढ़ी कहाँ, आगे दुकान: अभी बदलिए, जब तक ये काग़ज़ पर लकीरें हैं।

  4. फ़ाइनल ड्रॉइंग

    आर्किटेक्ट सुमित कुमार

    शीट 01 से 06 में से जो-जो आपके घर को चाहिए, पूरा सेट: नक्शे, एलिवेशन, 3D, ढाँचा, बिजली और पानी-नाली। नक्शा पास कराना है तो क़दम 1 में ही बता दीजिए, ताकि शुरू से बायलॉज़ के हिसाब से बने।

  5. आज के रेट पर एक एस्टीमेट

    तश्या, मुफ़्त

    फ़ाइनल ड्रॉइंग से मात्रा निकालकर हम अपनी दुकान की हर चीज़ का भाव उस दिन के रेट पर लगाते हैं। घर जैसे-जैसे उठे, वैसे-वैसे सामान मँगाइए। साइट तक भाड़ा अलग लगता है; अपनी साइट का पूछ लीजिए।

संदेश भेजने से पहले ये तैयार रखिए
  • प्लॉट की चारों भुजाएँ फ़ीट में नापी हुई (प्लॉट शायद ही पूरा चौकोर होता है)
  • रजिस्ट्री या रसीद, कागज़ वाले रकबे के लिए
  • सड़क किस तरफ़ है, और कितनी चौड़ी
  • अभी कितनी मंज़िल, और आख़िर में कितनी
  • कितने कमरे, और घर में कोई बुज़ुर्ग हो तो नीचे उनका कमरा

हर क़दम, बदलाव और समय के बारे में और: घर का डिज़ाइन कैसे बनता है।

पहला संदेश इतना छोटा हो सकता है
घर के डिज़ाइन की शुरुआत वाली व्हाट्सऐप बातचीत ग्राहक भेजता है: प्लॉट 25 गुणा 50 फ़ीट, सड़क दक्षिण में, अभी नीचे की मंज़िल और बाद में एक और, तीन बेडरूम और पूजा घर, दुकान नहीं, और प्लॉट के हाथ से बने स्केच की फ़ोटो। तश्या जवाब देता है कि ब्योरा आर्किटेक्ट सुमित कुमार को भेज दिया गया। त तश्या · घर का नक्शा 90310 74624 प्लॉट: 25 × 50 फ़ीट सड़क: दक्षिण, 20 फ़ीट चौड़ी मंज़िल: अभी नीचे, बाद में +1 कमरे: 3 बेड, पूजा, स्टोर आगे दुकान: नहीं वास्तु: हाँ, दरवाज़ा पूरब 10:42 ✓✓ 25'50'49'6"24'9" सड़क 10:43 ✓✓ मिल गया। सुमित जी को भेज दिया।वे फ़ीस और आपके घर के लिएज़रूरी ड्रॉइंग बताएँगे।
हाथ का स्केच ज़रूरी है: यह प्लॉट चौकोर नहीं है (एक तरफ़ 49'6", पीछे 24'9"), और नक्शा असली शक्ल से ही शुरू होना चाहिए।
आपका प्लॉट

अपना प्लॉट डालिए, उसका नक्शा देखिए, आर्किटेक्ट को भेजिए

यह आपके प्लॉट को सही अनुपात में खींचता है, सड़क वहीं जहाँ सच में है, बिहार बायलॉज़ के हिसाब से छोड़ी जाने वाली खुली जगह का मोटा अंदाज़ा दिखाता है, और आपका व्हाट्सऐप संदेश लिख देता है। हर अंक आर्किटेक्ट आपके प्लॉट के लिए जाँचते हैं।

प्लॉट चौकोर नहीं है? यहाँ औसत नाप डालिए और चारों नापी हुई भुजाएँ चैट में भेजिए।

आपका प्लॉट

प्लॉट का रकबा——
खुली जगह, ख़बर के अनुसार——
घर के लिए मोटी जगह—सीढ़ी, दीवार और गाड़ी की जगह से पहले। असली आँकड़ा आर्किटेक्ट निकालते हैं, और सड़क की चौड़ाई से भी यह बदल सकता है।
आर्किटेक्ट से बात करें

खुली जगह मई 2026 के बायलॉज़ संशोधन की उस तालिका से है जो पटना प्रेस ने छापी (स्रोत नीचे), 16 मीटर तक ऊँचे घरों के लिए। यह नगर निगम और प्लानिंग एरिया में लागू है। और जानें: सेटबैक · कट्ठा, धुर, डिसमिल।

इसी शहर के लिए बना

मुज़फ़्फ़रपुर के प्लॉट पर आर्किटेक्ट क्या-क्या देखते हैं

मुफ़्त नक्शे वाली वेबसाइटें पूरे भारत के किसी भी प्लॉट के लिए बनाती हैं। आपका घर इसी मिट्टी पर, इसी बाढ़ वाले इलाक़े में, इसी भूकंप ज़ोन में और इन्हीं नियमों के तहत खड़ा होगा।

घर के चारों ओर खुली जगह

बिहार के बायलॉज़ प्लॉट के साइज़ के हिसाब से आगे, पीछे और बगल का सेटबैक तय करते हैं। मई 2026 की ख़बर के अनुसार 10 मीटर (लगभग 32 फ़ीट) तक चौड़े प्लॉट में बगल में जगह नहीं छोड़नी; आगे-पीछे की लागू रहती है। पतले प्लॉट पर हर कमरे की चौड़ाई यही तय करता है।

नक्शा पास

नगर निगम के 49 वार्ड और प्लानिंग एरिया के गाँवों में नक्शा रजिस्टर्ड आर्किटेक्ट या इंजीनियर के दस्तख़त वाली ड्रॉइंग के साथ जमा होता है, और सरकारी गाइडबुक 60 दिन का समय देती है। मंज़ूरी से पहले नींव कभी मत डालिए।

भूकंप Zone IV

IS 1893 (Part 1):2016 में मुज़फ़्फ़रपुर Zone IV में है। कॉलम नींव से छत तक बिना टूटे जाते हैं, जोड़ के पास रिंग पास-पास लगती है, और खंभों पर खुली निचली मंज़िल इंजीनियर डिज़ाइन करता है, कहीं से नकल नहीं होती।

प्लिंथ पानी से ऊपर

यहाँ की सड़कें हर कुछ साल में और ऊँची बन जाती हैं। प्लिंथ आज की सड़क से नहीं, बल्कि पड़ोसियों को याद सबसे ऊँचे पानी से, कुछ ऊपर रखकर तय होता है। मीटर, DB और इन्वर्टर भी उस लाइन से ऊपर।

अभी नीचे, ऊपर बाद में

यहाँ ज़्यादातर परिवार टुकड़ों में बनाते हैं। अगर ड्रॉइंग को आख़िरी मंज़िलों की गिनती पता हो, तो नींव, कॉलम और सीढ़ी अभी उसी हिसाब से बनते हैं, और अगली मंज़िल बिना कुछ तोड़े उठ जाती है।

वास्तु, आपकी सड़क के साथ

दिशा के हिसाब से मुख्य दरवाज़ा, रसोई, पूजा घर, सीढ़ी और शौचालय। जब सड़क की दिशा या प्लॉट की शक्ल वास्तु से टकराए, तो आर्किटेक्ट आपको रास्ते दिखाते हैं, और बताते हैं कि हर रास्ते में रोशनी, जगह या पैसे का क्या असर है।

नमूने के नक्शे

तीन तरह के प्लॉट जो हम रोज़ देखते हैं, और हर एक की प्लानिंग

नीचे की मंज़िल के ये लेआउट तश्या ने बस बात समझाने के लिए बनाए हैं। ये आर्किटेक्ट सुमित कुमार के ग्राहकों के नक्शे नहीं हैं, और इनसे सीधे घर नहीं बनता। आपका नक्शा आपके प्लॉट के लिए बनेगा।

बेडरूमWCरसोईबैठकासीढ़ीगाड़ीखुला सड़क 20 फ़ीट40 फ़ीट

20 × 40 फ़ीट शहरी प्लॉट, G+1

पतला प्लॉट: सीढ़ी सबसे पहले

20 फ़ीट में चौड़ाई में एक कमरा और सीढ़ी ही आती है। इसलिए सीढ़ी एक तरफ़ आगे से पीछे चलती है, गाड़ी आगे की खुली जगह में, और ज़्यादातर बेडरूम ऊपर।

20 × 40 के और नक्शे
दुकानशटर सड़क परदुकान का गोदामWCसीढ़ीकमरा या गोदामकिराये पर, या दुकान के लिएखुला मुख्य सड़क 25 फ़ीट50 फ़ीट अपनादरवाज़ा

मुख्य सड़क पर 25 × 50 फ़ीट: नीचे दुकान, ऊपर घर

बिहार के क़स्बों में आम, बड़ी वेबसाइटें भूल जाती हैं

दुकान सड़क वाला हिस्सा लेती है, परिवार की सीढ़ी का अपना दरवाज़ा होता है ताकि ग्राहक घर से होकर न गुज़रें, और चौड़े शटर के हिसाब से कॉलम की दूरी रखी जाती है। घर पहली मंज़िल पर।

नीचे दुकान, ऊपर घर का डिज़ाइन
बेडरूमपूजाऔर भंडारबेडरूमरसोईआँगनऊपर खुलाबाथभंडारबैठकाबेडरूमबरामदाखुला दालान गाँव की सड़क 40 फ़ीट60 फ़ीट

गाँव का 40 × 60 फ़ीट प्लॉट, आँगन वाला

रोशनी और हवा बीच से

खुले आँगन के चारों ओर कमरे, आगे मेहमानों के लिए बैठका, अनाज के लिए भंडार, और बरामदा। सीढ़ी ऐसी जगह कि बाद में मंज़िल उठे तो आँगन न कटे।

प्लॉट के साइज़ से नक्शे
सामान का एस्टीमेट

तश्या के एस्टीमेट में क्या-क्या होता है, और हर लाइन किस ड्रॉइंग से आती है

क़दम 4 के बाद आपको जो सूची मिलती है, वह ऐसी दिखती है। मात्रा आपकी ड्रॉइंग से भरी जाती है; भाव उस दिन का दुकान का रेट।

सामानकिस शीट सेभाव
नींव, कॉलम, छत
टाटा टिस्कॉन सरिया6, 8, 10, 12, 16 mm, किलो से; कटाई अलग04 ढाँचारेट पूछें
अल्ट्राटेक सीमेंटनींव, कॉलम, बीम, छत04 ढाँचारेट पूछें
बालू और गिट्टीट्रॉली से04 ढाँचारेट पूछें
सील एंड ड्राई SBR · WP+200प्लिंथ, छत, बाथरूम का बेस04 ढाँचारेट पूछें
दीवार और प्लास्टर
ईंट9 इंच और 4.5 इंच की दीवार01 नक्शारेट पूछें
अल्ट्राटेक वेदर प्लसबाहर का प्लास्टर02 एलिवेशनरेट पूछें
वायरिंग
तार · MCB · स्विचसर्किट और पॉइंट की गिनती से05 बिजलीरेट पूछें
पंखेहर पंखा पॉइंट पर एक05 बिजलीरेट पूछें
पानी और नाली
CPVC · UPVC · SWR पाइपसप्लाई और नाली की लाइन, फ़िटिंग06 पानी-नालीरेट पूछें
सेरा WC, बेसिन · नल और फ़िटिंग06 पानी-नालीरेट पूछें
फ़िनिशिंग
बिरला पिवट टाइल · टाइलस्टिक्स एडहेसिवकमरों का फ़र्श, बाथरूम और रसोई की दीवार01 नक्शारेट पूछें
बिरला व्हाइट पुट्टी · बिरला ओपस पेंटअंदर की दीवार और छत; बाहर की दीवार01 · 02रेट पूछें
एस्टीमेट कैसे चलता है

तश्या का एस्टीमेट मुफ़्त है। डिज़ाइन की फ़ीस आर्किटेक्ट की अपनी है, उन्हीं से तय होती है।

हर सामान मँगाया जा सकता है। जो हमारी दुकान में नहीं है, वह हम आपके लिए मँगा देते हैं; कितने दिन लगेंगे, व्हाट्सऐप पर पूछ लीजिए।

रेट बाज़ार के साथ बदलते हैं, इसलिए एस्टीमेट पर तारीख़ लिखी होती है। सामान क़दम-क़दम पर, उस दिन के रेट पर मँगाइए। आज के भाव: रेट।

भाड़ा और सरिया की कटाई अलग से लगती है। अपनी साइट का पूछ लीजिए: डिलीवरी।

किसी और से ड्रॉइंग बनवा चुके हैं? भेज दीजिए, हम वही सूची बना देंगे: सामान का एस्टीमेट। या रेवा रोड दुकान पर आइए।

कौन क्या करता है

एक आर्किटेक्ट, एक दुकान, और फ़ैसला आपका

डिज़ाइन डोरिक निर्माण के आर्किटेक्ट सुमित कुमार बनाते हैं, तश्या के साथ मिलकर। आप एक ही नंबर पर बात करते हैं; हर कोई वह हिस्सा करता है जो उसे आता है।

आर्किटेक्ट सुमित कुमार
आर्किटेक्ट · डोरिक निर्माण
  • परिवार की बात सुनते हैं, प्लॉट को समझते हैं
  • पहला स्केच और बदलाव बनाते हैं
  • फ़ाइनल ड्रॉइंग, शीट 01 से 06
  • शुरू करने से पहले अपनी फ़ीस बताते हैं
आर्किटेक्ट सुमित कुमार के बारे में
तश्या
बिल्डिंग मटेरियल की दुकान · रेवा रोड
  • आपका पहला संदेश लेकर आगे भेजता है
  • ड्रॉइंग से सामान का एस्टीमेट बनाता है, मुफ़्त
  • सीमेंट से पेंट तक, क़दम-क़दम पर सामान देता है
  • ढलाई या प्लास्टर से पहले साइट की फ़ोटो आपके साथ देखता है
हमारी दुकान
आप
घर के मालिक
  • प्लॉट, ज़रूरत और बजट बताते हैं
  • स्केच के समय परिवार को साथ बिठाते हैं
  • फ़ाइनल ड्रॉइंग मंज़ूर करते हैं
  • अपना ठेकेदार रखकर ड्रॉइंग के हिसाब से बनवाते हैं
घर बनाने से पहले की चेकलिस्ट
लोग हमसे पूछते हैं

छोटे जवाब

मुज़फ़्फ़रपुर में घर का नक्शा कैसे बनवाएँ?

प्लॉट का नाप, सड़क किस तरफ़ है, कितनी मंज़िल और कितने कमरे चाहिए, यह तश्या को व्हाट्सऐप 90310 74624 पर भेजिए। डोरिक निर्माण के आर्किटेक्ट सुमित कुमार पहला स्केच बनाते हैं, आप बदलाव बताते हैं, वे फ़ाइनल ड्रॉइंग बनाते हैं, और तश्या उन्हीं ड्रॉइंग से हर सामान का भाव आज के रेट पर देता है।

मेरे कागज़ में कट्ठा-धुर लिखा है। क्या इतने से काम चलेगा?

रजिस्ट्री में जो लिखा है वह भेजिए, और प्लॉट की चारों भुजाएँ फ़ीट में नापकर भी भेजिए। कट्ठा बिहार के हर ज़िले में एक नाप का नहीं होता, और नक्शा फ़ीट में बनता है, इसलिए ड्रॉइंग नापी हुई भुजाओं से ही बनती है। कागज़ और ज़मीन में फ़र्क़ निकले तो ड्रॉइंग से पहले सुलझाइए, बाद में नहीं। और जानें: कट्ठा, धुर और डिसमिल।

नक्शा बनवाने में कितना ख़र्च आता है?

डिज़ाइन की फ़ीस आर्किटेक्ट की अपनी है। प्लॉट, मंज़िलें और कौन-कौन सी ड्रॉइंग चाहिए, यह जानकर वे फ़ीस बताते हैं, और ड्रॉइंग शुरू होने से पहले आपको पता होती है। तश्या का सामान का एस्टीमेट मुफ़्त है।

क्या यह ड्रॉइंग नक्शा पास में चलेगी?

मुज़फ़्फ़रपुर नगर निगम के वार्ड और प्लानिंग एरिया में नक्शा रजिस्टर्ड आर्किटेक्ट या इंजीनियर के दस्तख़त वाली ड्रॉइंग के साथ जमा होता है, और उसे बिहार बिल्डिंग बायलॉज़ मानने होते हैं। क़दम 1 में ही बता दीजिए कि नक्शा पास कराना है, ताकि पहले स्केच से नियम के हिसाब से बने। क़दम और कागज़: मुज़फ़्फ़रपुर में नक्शा पास।

क्या नक्शा वास्तु के हिसाब से बनेगा?

हाँ। बताइए कि परिवार वास्तु कितना मानता है। जहाँ सड़क की दिशा या प्लॉट की शक्ल वास्तु के आड़े आए, वहाँ आर्किटेक्ट चुपचाप छोड़ने के बजाय आपको रास्ते दिखाते हैं। और जानें: वास्तु वाला नक्शा।

अभी सिर्फ़ नीचे की मंज़िल बनानी है। क्या नक्शे में ऊपर की मंज़िल भी दिखे?

हाँ। आख़िर में कितनी मंज़िल बनानी है, यह बताइए। तब नींव, कॉलम और सीढ़ी उतनी मंज़िलों के हिसाब से बनती है, चाहे ऊपर की मंज़िल कई साल बाद उठे।

पुराने घर पर नई मंज़िल का डिज़ाइन बनेगा?

बनेगा, पर पहले पुराना घर जाँचा जाता है: उसके कॉलम, नींव और छत ही तय करते हैं कि वह एक और मंज़िल उठा पाएगा या नहीं। पुराने घर पर नई मंज़िल पढ़िए, फिर फ़ोटो और पुराना नक्शा (अगर हो) भेजिए।

क्या सिर्फ़ नक्शा बनवा सकते हैं, बाक़ी ड्रॉइंग के बिना?

आर्किटेक्ट से पूछिए; जो ड्रॉइंग चाहिए, उसी की फ़ीस बताते हैं। काउंटर से हमारी सलाह: ढाँचा, बिजली और पानी-नाली की शीट मत छोड़िए। जितना सरिया, तार और पाइप ये तय करती हैं, उसके आगे इनका ख़र्च कम है, और यही ग़लतियाँ बाद में सबसे मुश्किल से सुधरती हैं।

इस पेज के नियम कहाँ से हैं

  1. सेटबैक: पटना प्रेस, 10 मई 2026, नगर विकास एवं आवास विभाग के बिहार बिल्डिंग बायलॉज़, 2014 में संशोधन की ख़बर। ख़बर में अधिसूचना का नंबर नहीं है, इसलिए ड्रॉइंग जमा करने से पहले आर्किटेक्ट अधिसूचना से मिलाते हैं।
  2. बिहार बिल्डिंग बायलॉज़, 2014 (संशोधन सहित), बिहार ऑटोमैप पोर्टल पर: रजिस्टर्ड आर्किटेक्ट या इंजीनियर के दस्तख़त वाली ड्रॉइंग।
  3. बिहार सरकार की सेवा गाइडबुक: भवन अनुमति के लिए 60 दिन।
  4. IS 1893 (Part 1):2016, भारतीय मानक ब्यूरो; BMTPC की सूची में मुज़फ़्फ़रपुर Zone IV में।
  5. डिसमिल में रकबा: 1 डिसमिल = एकड़ का सौवाँ हिस्सा = 435.6 वर्ग फ़ीट (मानक आँकड़ा)।

अपने प्लॉट का नाप आर्किटेक्ट को भेजिए

शुरू करने के लिए प्लॉट की भुजाएँ, सड़क की दिशा और मंज़िलें काफ़ी हैं। कुछ भी बनने से पहले फ़ीस पता चल जाती है।

तश्या बिल्डिंग सॉल्यूशंसरेवा रोड, भगवानपुर, मुज़फ़्फ़रपुर
व्हाट्सऐप 90310 74624tashyaventures.com