English कॉल90310 74624
होम›गाइड›प्लंबिंग
प्लंबिंग गाइड · पानी की टंकी

परिवार के लिए कितने लीटर की टंकी: हर आदमी का पानी, एक या दो दिन का स्टॉक, और बाज़ार के आम साइज़

सीधा जवाब
घर के लोग×रोज़ 135 लीटर×स्टॉक के दिन→अगला बड़ा साइज़
घर में लोगएक दिन का पानीदो दिन का पानी
2–3500 L1,000 L
4–51,000 L2 × 1,000 L
6–82 × 1,000 L2 × 1,500 L
9–122 × 1,000 L2 × 2,000 L

हिसाब 135 लीटर प्रति आदमी प्रति दिन से है, और टंकी पर लिखे लीटर का लगभग नौ-दसवाँ हिस्सा ही काम का माना है। अपनी बोरिंग और मोटर है तो एक दिन का स्टॉक काफ़ी है, मोटर रोज़ सुबह भर देती है। बिजली घंटों जाती है या पानी बेवक़्त आता है तो दो दिन का रखिए। 1,000 लीटर से ऊपर चाहिए तो बिहार की छत पर एक बड़ी टंकी से दो टंकी बेहतर हैं।

135 L
एक आदमी, एक दिनIS 1172 का निचला आँकड़ा। शावर और वेस्टर्न सीट हो तो 150–200।
1 टन
भरी 1,000 लीटर टंकीएक लीटर पानी एक किलो। दीवार या बीम के ऊपर ही रखें।
2 × 1,000
6 या ज़्यादा लोगदो टंकी, नीचे से जुड़ी, एक बार में एक की सफ़ाई।
तीन आम साइज़, नाप के हिसाब से
500, 1000 और 2000 लीटर की टंकी, आदमी के बगल में, नाप के हिसाब से 500 लीटर की टंकी लगभग 0.9 मीटर चौड़ी और 1 मीटर ऊँची, भरने पर आधा टन, पाँच लोगों को लगभग 16 घंटे चलती है। 1000 लीटर की टंकी लगभग 1.1 मीटर चौड़ी और 1.3 मीटर ऊँची, भरने पर एक टन, पाँच लोगों को सवा दिन। 2000 लीटर की टंकी लगभग 1.35 मीटर चौड़ी, भरने पर दो टन, पाँच लोगों को पौने तीन दिन। 5′6″ 500 L 1,000 L 2,000 L 0.9 × 1.0 मी1.1 × 1.3 मीलगभग 1.35 मी चौड़ी आधा टन1 टन2 टन 16 घंटेसवा दिनपौने तीन दिन भरने पर वज़न · 5 लोगों को 135 लीटर के हिसाब से कितनी चलेगी
नाप Sintex की Hero टंकी की स्पेक शीट से (500 और 1,000 लीटर); 2,000 लीटर की चौड़ाई डीलरों की शीट से, उनकी ऊँचाई आपस में नहीं मिलती। दूसरी कंपनियों की टंकी कुछ सेंटीमीटर इधर-उधर। वज़न सिर्फ़ पानी का है; टंकी का थोड़ा और।
पहला कदम · रोज़ कितना पानी

एक आदमी के 135 लीटर कहाँ जाते हैं

पानी का भारतीय मानक IS 1172:1993 कहता है कि एक लाख से ज़्यादा आबादी वाले शहर में, जहाँ फ़्लश वाले शौचालय हैं, हर आदमी को रोज़ 150 से 200 लीटर मानें; छोटे घरों के लिए इसे 135 लीटर तक घटा सकते हैं। इसमें 45 लीटर फ़्लश का है। मुज़फ़्फ़रपुर एक लाख से कहीं बड़ा है, पर हमारे ज़्यादातर ग्राहक परिवार आज भी बाल्टी-मग से नहाते हैं, इसलिए 135 से शुरू करना सही है।

135बाल्टी से नहाना, देसी सीट

इस पेज का आँकड़ा। पाँच लोगों का परिवार: रोज़ लगभग 675 लीटर।

150शावर, वेस्टर्न सीट

फ़्लश की टंकी मग से ज़्यादा पानी लेती है। पाँच लोग: रोज़ लगभग 750 लीटर।

200शावर, वॉशिंग मशीन, बगीचा

IS 1172 का ऊपरी आँकड़ा। पाँच लोग: लगभग 1,000 लीटर, यानी रोज़ पूरी एक टंकी।

एक आदमी, एक दिन
135 लीटर रोज़ आमतौर पर कैसे बँटता है, 200 लीटर के मुकाबले 135 लीटर की पट्टी: नहाना 55, फ़्लश 30, कपड़े धोना 20, बर्तन 10, घर की सफ़ाई 10, खाना बनाना 5, पीना 5। नीचे 200 लीटर की लंबी पट्टी, फ़्लश वाले घर का ऊपरी आँकड़ा। 55 30 20 नहाना फ़्लश कपड़े बर्तन 10 सफ़ाई 10 खाना 5 पीना 5 135 L 135 200 L 200 लीटर: IS 1172 का ऊपरी आँकड़ा, 45 लीटर फ़्लश के साथ हर आदमी, रोज़ के लीटर
135 लीटर का यह बँटवारा इंजीनियरिंग की पढ़ाई में IS 1172 के साथ पढ़ाया जाता है; मानक ख़ुद सिर्फ़ कुल लीटर और फ़्लश के 45 लीटर तय करता है।

वही लोग गिनिए जो ज़्यादातर रात घर पर सोते हैं। घर में गाय-भैंस है, नीचे दुकान में शौचालय है, या एक तल्ला किराये पर है, तो पानी और लगेगा; हमें बताइए, हम जोड़ देंगे।

दूसरा कदम · कितने दिन का स्टॉक

एक दिन का पानी या दो दिन का

टंकी को बस उतना पानी रखना है जितना दो बार भरने के बीच घर में ख़र्च होता है। कितनी बार भरती है, यह इस पर है कि पानी कहाँ से आता है और बिजली कैसी रहती है।

अपनी बोरिंग, बिजली ठीक

शहर के ज़्यादातर घर
1 दिन

मोटर रोज़ सुबह टंकी भर देती है। दो तल्ले के घर पर 1 HP मोटर 1,000 लीटर की टंकी लगभग आधे घंटे में भरती है (आधा HP या 1 HP)।

लंबी बिजली कटौती

गाँव का फ़ीडर, शाम की कटौती
2 दिन

सुबह भी बिजली न रहे, तो टंकी में दूसरे दिन का पानी होने से किसी को बाल्टी लेकर इंतज़ार नहीं करना पड़ता। इन्वर्टर से मोटर कम ही चलती है।

तय समय पर सप्लाई

नगर निगम की लाइन, साझा बोरिंग
1–2 दिन

अगली सप्लाई तक का पानी, और उस दिन के लिए थोड़ा ज़्यादा जिस दिन सप्लाई न आए।

हफ़्तों के मेहमान

शादी, पर्व, छठ
+1 टंकी

साल भर की टंकी शादी के हिसाब से मत लीजिए। उस हफ़्ते मोटर दो बार चलाइए, या दूसरी टंकी का वाल्व ज़रूरत तक बंद रखिए।

स्टॉक के दिन यहाँ का आम चलन है, किसी कोड का आँकड़ा नहीं। दो दिन से ज़्यादा बेहतर नहीं: मई में काली टंकी में तीन दिन खड़ा पानी गरम और बासी निकलता है।

साइज़ निकालिए

आपके परिवार के लिए टंकी

चार सवाल। जवाब में रोज़ का पानी, कौन सी टंकी या टंकी की जोड़ी, कितने दिन चलेगी, छत पर कितना वज़न, और हमें भेजने के लिए फ़िटिंग की लिस्ट।

प्रति आदमी लीटर IS 1172:1993 से। टंकी का लगभग नौ-दसवाँ हिस्सा काम आता है: निकासी तले से थोड़ा ऊपर होती है और फ़्लोट ऊपर से पहले बंद कर देता है।

आपकी टंकी

रोज़ का पानी——
कौन सी टंकी लें——
कितना चलेगी——
भरने पर छत पर वज़न——

फ़िटिंग जो माँगनी है

    फ़िटिंग का कुलरेट पूछें
    यह लिस्ट व्हाट्सऐप पर भेजें

    टंकी आपकी पसंद की कंपनी और साइज़ में हम मँगा देंगे; कितने दिन लगेंगे, व्हाट्सऐप पर पूछ लीजिए। फ़िटिंग का रेट आज के पाइप रेट से।

    तीसरा कदम · छत पर

    एक 2,000 लीटर से दो 1,000 लीटर की टंकी क्यों बेहतर

    पानी उतना ही। फ़र्क़ यह है कि छत पर वज़न कहाँ पड़ता है, और सफ़ाई वाले दिन क्या होता है।

    ऊपर से देखी छत
    बीच छत पर एक बड़ी टंकी, दीवार के ऊपर दो टंकी के मुकाबले बाएँ: चारों तरफ़ दीवार वाली छत, बीच में 2000 लीटर की एक टंकी, ग़लत का निशान, हर वर्ग मीटर पर लगभग 1,400 किलो। दाएँ: वही छत, दो 1000 लीटर की टंकी दीवार के ऊपर, सही का निशान, हर वर्ग मीटर पर लगभग 1,050 किलो, सीधे दीवार पर। 2,000 1,000 1,000 बीच छत पर एक टंकी दीवार के ऊपर दो टंकी हर वर्ग मी पर ≈ 1,400 किलो जहाँ छत सबसे ज़्यादा झुकती है हर वर्ग मी पर ≈ 1,050 किलो सीधे दीवार में किनारों के नीचे दीवार/बीम
    टंकी का घेरा ऊपर के नाप से; वज़न सिर्फ़ पानी का। घर की छत लोगों और सामान के लिए लगभग 150 किलो प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से बनती है (IS 875 भाग 2, जिस छत पर लोग जाते हैं), इसलिए किसी भी टंकी के नीचे दीवार, बीम या कॉलम चाहिए। ठीक कहाँ, यह इंजीनियर तय करें; देखें छत पर टंकी का प्लेटफ़ॉर्म।

    वज़न वहाँ जाता है जहाँ छत मज़बूत है

    एक-एक टन की दो जगह, दोनों दीवार या बीम के ऊपर आ सकती हैं। 1.35 मीटर चौड़ी दो टन की एक टंकी को ऐसी एक जगह मुश्किल से मिलती है, और वह वहीं बैठ जाती है जहाँ छत सबसे ज़्यादा झुकती है।

    सफ़ाई के दिन घर सूखा नहीं

    एक टंकी का वाल्व बंद, उसे ख़ाली करके धोइए; घर दूसरी से चलता रहे। एक ही टंकी हो तो परिवार आधा दिन इंतज़ार करता है। धोने का तरीका: टंकी की सफ़ाई।

    सीढ़ी घर की छत पर समा जाती है

    सीढ़ी के ऊपर वाली मुमटी की छत सबसे ऊँची होती है, इसलिए वहाँ से प्रेशर सबसे अच्छा मिलता है; पर वह अक्सर 8–9 फ़ुट ही चौड़ी और पतली होती है। 1.1 मीटर की दो टंकी अगल-बगल आ जाती हैं, 2,000 लीटर वाली किनारे से बाहर लटकती है।

    एक लीक से पूरा घर ख़ाली नहीं

    निपल चटका या टंकी फटी, तो एक टंकी का पानी जाता है, सारा नहीं। प्लंबर आने तक दूसरी से शौचालय चलते रहते हैं।

    छत पर पुरानी ढली हुई सीमेंट की टंकी है? वह अलग सवाल है: प्लास्टिक या RCC टंकी, और उसे रिसने से बचाना: पानी की टंकी की वॉटरप्रूफ़िंग।

    हर टंकी पर क्या लगता है

    पाँच छेद, और हर छेद की फ़िटिंग

    प्लास्टिक की हर टंकी पर यही फ़िटिंग लगती है, साइज़ या लेयर कुछ भी हो। जोड़ी में बस एक जोड़ने वाला पाइप और दोनों तरफ़ वाल्व बढ़ते हैं। ये सब हमारी दुकान पर हैं।

    दो टंकी, आपस में जुड़ी
    छत की दो टंकियों पर फ़िटिंग प्लेटफ़ॉर्म पर दो टंकी। मोटर की लाइन बाईं टंकी के ऊपर टैंक निपल से अंदर आती है, अंदर फ़्लोट वाल्व। हर टंकी में ऊपर के पास ओवरफ़्लो पाइप जो नाली तक जाता है। नीचे हर टंकी में बॉल वाल्व वाली निकासी; दोनों एक टी पर मिलती हैं, जो यूनियन और मेन बॉल वाल्व से होकर नीचे की लाइन में जाती है। हर टंकी के सबसे नीचे वॉशआउट, अपने वाल्व के साथ। 1 2 3 4 5 6 मोटर से दूसरी टंकी नाली तक नीचे की लाइन
    रेखाचित्र। पीले चौकोर टैंक निपल हैं। टंकी से नीचे पाइप का साइज़ टंकी से बाथरूम तक पाइप का साइज़ पर; पूरा लगाने का काम छत की टंकी लगाना पर।
    1. 1पहली टंकी के ऊपर पानी आने का रास्ता। मोटर की लाइन टैंक निपल से अंदर आती है। एक ही टंकी में चाहिए; दूसरी में पानी नीचे के जोड़ से पहुँचता है।
    2. 2आने वाली लाइन पर फ़्लोट वाल्व। टंकी भरते ही पानी रोक देता है। यह पानी रोकता है, मोटर नहीं, इसलिए मोटर फिर भी बंद करनी पड़ती है; ऑटोमैटिक लेवल स्विच वह काम करता है। दोनों हम मँगा देते हैं। आगे टंकी ओवरफ़्लो पर।
    3. 3हर टंकी में ऊपर के पास ओवरफ़्लो। निपल और पाइप जो नीचे नाली तक जाए, छत या दीवार पर कभी नहीं, वरना नीचे सीलन आएगी। आने वाली लाइन से छोटा न हो।
    4. 4हर टंकी में तले से थोड़ा ऊपर निकासी, ताकि गाद पीछे रह जाए। हर एक पर 1½″ बॉल वाल्व; दोनों एक टी पर मिलती हैं। एक वाल्व बंद करके वह टंकी साफ़ कीजिए।
    5. 5टी के नीचे मेन वाल्व और यूनियन, ताकि पूरा घर छत पर ही बंद हो सके और दोनों टंकी ख़ाली किए बिना वाल्व खुल जाए।
    6. 6सबसे नीचे वॉशआउट। निपल पर वाल्व या ढक्कन, ताकि धोते समय टंकी पूरी ख़ाली होकर नाली में जाए।
    मुज़फ़्फ़रपुर की छतों पर देखी हुई

    टंकी की चार ग़लतियाँ जो टंकी से महँगी पड़ती हैं

    बड़ी टंकी बीच छत पर

    दिखता है: नीचे के कमरे की छत में बाल जैसी दरार

    छत लोगों के लिए बनी थी, एक जगह दो टन के लिए नहीं। टंकी दीवार के ऊपर या इंजीनियर के देखे प्लेटफ़ॉर्म पर ले जाइए, या दो टंकी में बाँटिए।

    ओवरफ़्लो छत पर गिरता है

    दिखता है: टंकी के नीचे की दीवार पर सीलन

    हर बार मोटर भूली, और मुँडेर भीग गई। ओवरफ़्लो पाइप नीचे नाली तक ले जाइए, जहाँ बहने की आवाज़ सुनाई दे।

    एक टंकी, नीचे वाल्व नहीं

    दिखता है: एक नल ठीक कराने में दिन भर पानी नहीं

    टंकी पर बॉल वाल्व न हो तो हर मरम्मत में टंकी ख़ाली करनी पड़ती है। 1½″ बॉल वाल्व और यूनियन पहली ही बार में बहे पानी से सस्ते पड़ते हैं।

    शादी के हिसाब से ली, परिवार के हिसाब से नहीं

    दिखता है: मई में गरम, बासी पानी

    परिवार की ज़रूरत से तीन गुनी टंकी में पानी कई दिन धूप में खड़ा रहता है। परिवार के हिसाब से लीजिए; रिज़र्व चाहिए तो दूसरी टंकी जोड़िए।

    इस काम का सामान हमारी दुकान पर

    टंकी पर लगने वाला हर सामान

    टंकी की दीवार के आर-पार

    रेट हमारे ताज़ा बिल से हैं और बदलते रहते हैं। खरीदने से पहले WhatsApp या फ़ोन पर आज का रेट ज़रूर पूछ लें।

    Prince टैंक निपल 1½″निकासी, ओवरफ़्लो, वॉशआउट, जोड़ · हर टंकी पर 4₹ 75प्रति पीस MTA और FTAपाइप को निपल की चूड़ी से जोड़ने के लिएआज का रेट पूछेंप्रति पीस
    बंद करने के लिए
    Prince बॉल वाल्व 1½″हर टंकी के नीचे, और एक मेन₹ 276प्रति पीस यूनियन, Sch 80, 40 mmटंकी ख़ाली किए बिना वाल्व खुले₹ 79प्रति पीस
    पाइप और जोड़
    UPVC पाइप 1½″दो टंकी का जोड़, ओवरफ़्लोआज का रेट पूछेंप्रति पाइप टी 1½″जहाँ दोनों निकासी मिलती हैंआज का रेट पूछेंप्रति पीस एल्बोओवरफ़्लो को नाली की तरफ़ मोड़ने के लिएआज का रेट पूछेंप्रति पीस PVC सॉल्वेंटपाइप के जोड़ पर; निपल की चूड़ी पर कभी नहींआज का रेट पूछेंप्रति डिब्बा टेफ़लॉन टेपहर चूड़ी वाले जोड़ पर₹ 13प्रति रोल
    हम मँगा देते हैं
    पानी की टंकी, कोई भी साइज़ और कंपनीकितने दिन लगेंगे, व्हाट्सऐप पर पूछिएआज का रेट पूछेंप्रति टंकी फ़्लोट वाल्व, लेवल स्विचओवरफ़्लो रोके, या मोटर बंद करेआज का रेट पूछेंप्रति पीस

    हम असली Prince और Ashirvad बेचते हैं, जीएसटी बिल के साथ। मोटर की लाइन के लिए 1″ निपल और जो साइज़ ऊपर नहीं है, वह हम मँगा देंगे; कितने दिन लगेंगे, व्हाट्सऐप पर पूछ लीजिए। डिलीवरी का भाड़ा अलग लगता है; अपनी साइट के लिए पूछ लीजिए (डिलीवरी)।

    लोग हमसे पूछते हैं

    छोटे जवाब

    4 या 5 लोगों के लिए 1000 लीटर की टंकी काफ़ी है?

    हाँ, एक दिन के लिए। 135 लीटर प्रति आदमी से 4 लोग रोज़ लगभग 540 लीटर और 5 लोग लगभग 675 लीटर लेते हैं। 1,000 लीटर की टंकी का लगभग 900 लीटर काम आता है, तो 4 लोगों को डेढ़ दिन और 5 लोगों को सवा दिन चलेगी। बिजली कटौती में दो दिन का पानी चाहिए तो दो 1,000 लीटर की टंकी लगाइए।

    500 लीटर की टंकी कितने लोगों के लिए है?

    2 या 3 लोगों के लिए एक दिन, अगर मोटर रोज़ भरती है। 3 लोग लगभग 405 लीटर लेते हैं और 500 में से लगभग 450 काम आता है। किराये के एक तल्ले या शौचालय वाली दुकान के लिए भी ठीक है।

    एक आदमी रोज़ कितना पानी लेता है?

    IS 1172:1993 एक लाख से बड़े शहरों में फ़्लश वाले घरों के लिए 150–200 लीटर प्रति आदमी प्रति दिन देता है, और छोटे घरों के लिए 135 तक की छूट; इसमें 45 लीटर फ़्लश का है। बाल्टी से नहाने वाले परिवार के लिए 135, शावर और वेस्टर्न सीट के लिए 150, ऊपर से वॉशिंग मशीन और बगीचा हो तो 200।

    भरी हुई 1000 लीटर की टंकी कितनी भारी होती है?

    लगभग एक टन पानी, ऊपर से टंकी। लगभग 1.1 मीटर चौड़े घेरे पर यह हर वर्ग मीटर पर करीब 1,050 किलो बैठता है, जबकि घर की छत लोगों और सामान के लिए 150 किलो प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से बनती है (IS 875 भाग 2)। टंकी दीवार, बीम या कॉलम के ऊपर, इंजीनियर से पास कराए प्लेटफ़ॉर्म पर रखिए: छत पर टंकी का प्लेटफ़ॉर्म।

    एक 2000 लीटर की टंकी या दो 1000 लीटर की?

    यहाँ के ज़्यादातर घरों में दो 1,000 वाली: दो टन एक जगह की जगह एक-एक टन की दो जगह, दीवार के ऊपर; एक धुले तो दूसरी से घर चले; और दोनों सीढ़ी घर की पतली छत पर समा जाएँ। नीचे से जोड़िए, दोनों तरफ़ एक-एक बॉल वाल्व और नीचे की लाइन के लिए एक टी।

    1000 लीटर की टंकी भरने में मोटर कितना समय लेती है?

    दो तल्ले के घर पर 1 HP मोटर लगभग आधा घंटा; आधा HP ज़्यादा समय लेती है और ऊँचाई बढ़ने पर बहुत धीमी हो जाती है। पूरा हिसाब आधा HP या 1 HP मोटर पर।

    मेरी पुरानी सीमेंट की टंकी कितने लीटर की है?

    अंदर से फ़ुट में नापिए: लंबाई × चौड़ाई × पानी की गहराई, फिर × 28.3 (एक घन फ़ुट में 28.3 लीटर)। 5 × 4 फ़ुट की टंकी में 4 फ़ुट पानी = 80 घन फ़ुट, यानी लगभग 2,260 लीटर। गोल टंकी के लिए: 3.14 × त्रिज्या × त्रिज्या × गहराई, फ़ुट में, × 28.3।

    क्या आप पानी की टंकी बेचते हैं?

    आपकी पसंद की कंपनी और साइज़ की टंकी हम मँगा देते हैं; कितने दिन लगेंगे, व्हाट्सऐप पर पूछ लीजिए। उस पर लगने वाली हर फ़िटिंग, निपल, बॉल वाल्व, यूनियन और पाइप, हमारी दुकान पर है।

    अरुण तिवारी
    ठेकेदार · साइट का काम, ख़र्च और प्लंबिंग, तश्या वेंचर्स

    मुज़फ़्फ़रपुर के आसपास बीस साल साइट पर, और कई छतें जहाँ टंकी इसलिए उतारनी पड़ी कि किसी ने पहले नहीं पूछा था कि वह बैठेगी कहाँ। इस पेज के लीटर IS 1172 के अपने आँकड़े हैं, 14 नवंबर 2026 को मिलाए; स्टॉक के दिन और दो टंकी वाली सलाह यहाँ का आम चलन है, और वैसा ही लिखा है।

    आँकड़े कहाँ से

    1. IS 1172:1993 (2002 में दोबारा मान्य), धारा 4.1 और 4.1.1: एक लाख से ज़्यादा आबादी, पूरे फ़्लश वाले घर: 150–200 लीटर प्रति आदमी प्रति दिन, LIG/EWS घरों के लिए 135 तक; इसमें 45 लीटर फ़्लश का। 135 लीटर का काम के हिसाब से बँटवारा इंजीनियरिंग की पढ़ाई में कोड के साथ पढ़ाया जाता है, कोड के पाठ में नहीं है।
    2. Sintex टंकी ब्रोशर (फ़रवरी 2025): ज़्यादातर रेंज में 500, 750, 1,000, 1,500 और 2,000 लीटर, कुछ में 5,000 और ऊपर। sintexonline.com पर Sintex Hero की स्पेक शीट: 500 लीटर लगभग 900 mm चौड़ी × 1,000 mm ऊँची, 1,000 लीटर लगभग 1,105 × 1,275 mm। 2,000 लीटर की चौड़ाई लगभग 1,350 mm, डीलरों की शीट से।
    3. IS 875 (भाग 2): जिस समतल छत पर लोग जाते हैं, उस पर 1.5 kN/m² (लगभग 150 किलो/वर्ग मी), घर के कमरों पर 2.0 kN/m²। मानक आँकड़ा: 1 लीटर पानी = 1 किलो; 1 घन फ़ुट = 28.3 लीटर।
    4. मोटर से भरने का समय: हमारा आधा HP या 1 HP पेज, Crompton के छपे आँकड़ों से।
    5. काम का हिस्सा (लगभग नौ-दसवाँ), स्टॉक के दिन, और एक की जगह दो टंकी: मुज़फ़्फ़रपुर का आम चलन, पेज पर वैसा ही लिखा।

    अपना परिवार और अपनी छत बताइए

    घर में कितने लोग हैं, और छत की एक फ़ोटो जिसमें दीवारें निशान लगाकर दिखें। हम टंकी का साइज़, वह कहाँ बैठ सकती है, और फ़िटिंग की लिस्ट आज के रेट के साथ व्हाट्सऐप पर भेज देंगे।

    तश्या बिल्डिंग सॉल्यूशंसरेवा रोड, भगवानपुर, मुज़फ़्फ़रपुर
    व्हाट्सऐप 90310 74624tashyaventures.com