English कॉल90310 74624
होम›परेशानियाँ›बिजली
बिजली की परेशानी · MCB

MCB बार-बार गिरता है: छह कारण, क्रम से, और हर एक का इलाज

सीधी बात

MCB तब गिरता है जब उसके पीछे वाला तार अपनी हद से ज़्यादा करंट ढो रहा हो। यानी MCB का गिरना एक ख़बर है, MCB की ख़राबी नहीं। कब गिरता है, उसी से पता चलता है क्यों (बगल का चार्ट देखिए)। एक सर्किट का कारण ढूँढने का तरीका:

  1. उस सर्किट की सब चीज़ें बंद कीजिए, प्लग निकाल दीजिए।मोबाइल चार्जर और एक्सटेंशन बोर्ड भी।
  2. MCB एक बार ऊपर चढ़ाइए।कुछ भी लगा न हो और फिर भी तुरंत गिर जाए, तो रुक जाइए: ख़राबी वायरिंग में है।
  3. एक-एक मिनट रुककर चीज़ें एक-एक करके चालू कीजिए।जिसके चालू होते ही फिर गिरे, वही जवाब है।
कभी नहीं
गिरना रोकने को बड़ा MCBMCB तार की रखवाली करता है। तार से बड़ा लगाया तो पहले तार जलेगा।
÷ 230
वाट से एम्पियर2,000 W का गीज़र लगभग 9 A खींचता है। जो साथ चलता है, उसे जोड़िए।
B / C
लाइट के लिए B, मोटर के लिए CB रेटिंग के 3–5 गुना पर गिरता है, C 5–10 गुना पर (V-Guard Elegna शीट)।
कब गिरता है? वही कारण है
MCB कब गिरता है, उससे कारण पहचानिए पहले: सब प्लग निकालने के बाद भी चढ़ाते ही गिर जाए तो रुकिए, वायरिंग में शॉर्ट है। नहीं तो: भारी लोड पर कुछ मिनट बाद गिरे तो कारण 1, ओवरलोड। कोई एक चीज़ चालू करते ही गिरे तो कारण 2, वही चीज़। सिर्फ़ बारिश में या नहाने के बाद गिरे तो कारण 3, सीलन। कभी भी गिरे, बोर्ड गर्म हो या बू आए तो कारण 4, ढीला या जला कनेक्शन। AC, पंप या फ्रिज चालू होते ही गिरे तो कारण 5, छोटा MCB या B-curve। बहुत कम लोड पर गिरे और हैंडल ढीला हो तो कारण 6, पुराना या नकली MCB। सबसे पहले सब प्लग निकालकर भी चढ़ाते ही फिर गिर जाता है? रुकिए वायरिंग में शॉर्ट: नीचे ही रहने दें, इलेक्ट्रीशियन बुलाएँ। नहीं? तो देखिए, गिरता है… भारी लोड पर कुछ मिनट बाद 1 · एक सर्किट पर ज़्यादा लोड कोई एक चीज़ चालू करते ही 2 · उसी उपकरण में ख़राबी सिर्फ़ बारिश में, या नहाने के बाद 3 · पॉइंट में सीलन या पानी कभी भी; बोर्ड गर्म या बू आती है 4 · ढीला या जला कनेक्शन AC, पंप या फ्रिज चालू होते ही 5 · छोटा MCB, या B-curve ? बहुत कम लोड पर; हैंडल ढीला 6 · पुराना, घिसा या नकली MCB MCB नहीं, T बटन वाला RCCB गिरा? नीचे “कौन सा स्विच गिरा” देखिए।
कुछ भी छूने से पहले लिख लीजिए कि क्या चल रहा था और कब गिरा। इलेक्ट्रीशियन को यही बताइए, उसका घंटा भर बचेगा।
पहले बोर्ड देखिए

कौन सा स्विच गिरा? हर एक का मतलब अलग है

मुज़फ़्फ़रपुर के ज़्यादातर घरों के बोर्ड में एक मेन स्विच होता है, कहीं-कहीं एक RCCB, और फिर हर सर्किट का अपना MCB। इनमें से एक ही गिरा है। पहले वही पहचानिए।

घर का बोर्ड, जिसमें एक MCB गिरा हुआ है बाएँ से: मेन स्विच, डबल पोल MCB; T बटन वाला RCCB, 30 mA लिखा; फिर चार सर्किट MCB: B10 लाइट, B10 पंखा, C16 सॉकेट जिसका हैंडल नीचे गिरा है, और C20 AC। C40 DP T 30 mA B10 B10 C16 C20 लाइटपंखासॉकेटAC 1 2 3 1 मेन स्विच2 RCCB3 एक सर्किट का MCB पूरा घर बंदअर्थ में रिसावनीचे के छह कारण इलेक्ट्रीशियनसीलन, लीकेजहैंडल नीचे या बीच में: दोनों = गिरा
एक आम बोर्ड। आपके यहाँ RCCB न हो, या मेन स्विच की जगह फ़्यूज़ हो, यह भी हो सकता है। हर MCB पर अक्षर कर्व बताता है, अंक एम्पियर (C16 = C-curve, 16 A)।

1मेन स्विच गिरा

पूरे घर की बत्ती गई। या तो कुल लोड मेन की हद से ज़्यादा है (दो AC, गीज़र और पंप एक साथ), या किसी सर्किट की ख़राबी इतनी बड़ी थी कि उसके अपने MCB से पहले मेन गिर गया। सारे सर्किट MCB नीचे कीजिए, मेन चढ़ाइए, फिर MCB एक-एक करके चढ़ाइए। जिसे चढ़ाते ही मेन गिरे, ख़राबी उसी सर्किट में है। सब MCB नीचे होने पर भी मेन गिरे तो इलेक्ट्रीशियन बुलाइए।

2RCCB गिरा (जिस पर T बटन है)

RCCB को लोड से मतलब नहीं। वह तब गिरता है जब करंट अर्थ की तरफ़ रिसता है: सीलन वाला स्विच बॉक्स, गीज़र की रॉड का बॉडी में करंट देना, कील से कटा तार। तरीका वही: सारे MCB नीचे, RCCB ऊपर, फिर MCB एक-एक करके। जिस सर्किट से RCCB गिरे, रिसाव उसी में है। और पढ़िए: MCB और RCCB में फ़र्क़।

3किसी एक सर्किट का MCB गिरा

उस सर्किट पर ज़्यादा करंट चल रहा है, उसमें शॉर्ट है, या MCB ख़ुद ग़लत या घिसा हुआ है। नीचे के छह कारण इसी के बारे में हैं। पहले उस पर लिखा अक्षर और अंक पढ़ लीजिए, आगे काम आएगा।

थोड़ा-सा रिसाव MCB को कभी नहीं गिराता। MCB सिर्फ़ बड़े करंट को पहचानता है। जिस घर में RCCB नहीं है, वहाँ सीलन वाला पॉइंट स्विच प्लेट या नल में करंट छोड़ सकता है और कुछ भी नहीं गिरेगा। किसी को झनझनाहट लगी हो तो आज ही पढ़िए: नल या बॉडी में करंट।

छह कारण, जाँचने के क्रम में

सबसे आम से सबसे कम तक, और हर एक का इलाज

ऊपर से नीचे क्रम में चलिए। पहले तीन आप सर्किट बंद करके ख़ुद जाँच सकते हैं। चौथे से आगे का काम इलेक्ट्रीशियन का है।

प्रेस1,000 W हीटर2,000 W गीज़र2,000 W तार 18 A MCB 16 A ≈ 22 A 5,000 W ÷ 230
कारण 1 · सबसे आम

एक सर्किट पर ज़्यादा लोड

पहचान: भारी चीज़ें साथ चलें तो कुछ मिनट बाद गिरता है

MCB के अंदर की गर्म होने वाली पट्टी धीरे-धीरे गर्म होती है, इसलिए ओवरलोड पर गिरने में कुछ मिनट, कभी-कभी उससे भी ज़्यादा लगते हैं। एक चीज़ बंद करके चढ़ाइए तो टिक जाता है।

क्या करें: उस सर्किट पर जो एक साथ चलता है, उसके वाट जोड़िए (नीचे का टूल)। वाट ÷ 230 = एम्पियर। गीज़र, हीटर या प्रेस को दूसरे सर्किट पर ले जाइए, या इन्हें एक साथ मत चलाइए। तार जितना सहता है, MCB उससे बड़ा मत कीजिए।

आप ख़ुद जाँच सकते हैं
1234 · गिरा
कारण 2

किसी एक उपकरण में शॉर्ट या लीकेज

पहचान: कोई ख़ास चीज़ चालू करते ही, हर बार, तुरंत गिरता है

गीज़र की जली रॉड, पानी में डूबा कूलर का पंप, हैंडल के पास घिसा प्रेस का तार, पुराना एक्सटेंशन बोर्ड: उपकरण के अंदर की ख़राबी एकदम बड़ा करंट खींचती है और MCB का चुंबक उसे झटके से काट देता है।

क्या करें: सब प्लग निकालिए, MCB चढ़ाइए, फिर एक-एक मिनट के अंतर पर एक-एक प्लग लगाइए। जिससे गिरे, वह मरम्मत होने तक बाहर रहेगा। कुछ भी लगाने से न गिरे फिर भी गिरता हो, तो कारण 3 देखिए।

आप ख़ुद जाँच सकते हैं
बॉक्स में सीलन
कारण 3 · बरसात वाला

पॉइंट में सीलन या पानी

पहचान: बारिश में, बाथरूम धोने के बाद, बाहर की लाइट या पंप के पॉइंट पर गिरता है

स्विच बॉक्स या जोड़ में पानी पहुँचे तो करंट वहाँ कूदता है जहाँ उसे नहीं जाना चाहिए। RCCB लगा हो तो थोड़ी सीलन पर पहले वही गिरता है। MCB तब गिरता है जब पानी से पक्का शॉर्ट बन जाए। ग्राउंड फ़्लोर की सीलन वाली दीवारें और बाहरी दीवार पर लगे बॉक्स, यहीं हमें यह मिलता है।

क्या करें: दीवार सूखने तक वह सर्किट बंद रखिए। जंग लगा या काला पड़ा फ़िटिंग बदलवाइए, और पानी को रोकिए, नहीं तो अगली बारिश में फिर होगा (सीलन, नींव से छत तक)।

पॉइंट बदलने को इलेक्ट्रीशियन
C16 C16 ढीला: गर्म तांबा अंदर,पेंच कसा
कारण 4

ढीला या जला कनेक्शन

पहचान: साधारण लोड पर भी कभी भी गिरता है; MCB गर्म, गर्म प्लास्टिक की बू, काले निशान

सालों गर्म-ठंडा होते-होते पेंच ढीले पड़ जाते हैं। ढीला जोड़ गर्म होता है, वह गर्मी MCB की अपनी पट्टी तक पहुँचती है, और जो लोड पहले आराम से चलता था उस पर भी गिरने लगता है। मई-जून में यह और बढ़ता है: V-Guard ने Elegna को आसपास 40 °C तक के लिए बनाया है, और धूप में या रसोई के पास लगा लोहे का बोर्ड इससे ज़्यादा तपता है।

क्या करें: मेन बंद करके जोड़ दोबारा बनवाइए: नंगा तांबा पूरा अंदर, पेंच के नीचे प्लास्टिक नहीं, पेंच कसा हुआ (Elegna के लिए V-Guard 2 Nm बताता है)। जला MCB या काला पड़ा तार का सिरा काटकर या बदलकर ठीक कराइए।

इलेक्ट्रीशियन, मेन बंद करके
B गिरताC गिरता मोटर स्टार्ट 3×5×10×1×
कारण 5

छोटा MCB, या मोटर पर B-curve

पहचान: AC, पंप, फ्रिज या कूलर चालू होते ही गिरता है, या कटौती के बाद बिजली लौटते ही

मोटर चालू होते समय पल भर के लिए अपने चलने वाले करंट का कई गुना खींचती है। B-curve MCB का चुंबक रेटिंग के 3 से 5 गुना पर काम करता है, इसलिए वह इस झटके को ख़राबी समझ सकता है। C-curve 5 से 10 गुना तक रुकता है और मोटर को चालू होने देता है। कटौती के बाद बिजली लौटती है तो घर की सारी मोटरें एक साथ चालू होती हैं।

क्या करें: पहले तार देखिए (टूल)। तार सही हो तो उसी रेटिंग का C-curve लगाने से ठीक हो जाता है: Elegna C-curve। सॉकेट सर्किट पर 6 A सीधे-सीधे छोटा है: तार जितना सहे, उतना ही बढ़ाइए। C-curve भी गिरे तो ख़राबी मोटर में है (कंडेंसर, जाम पंप, कम वोल्टेज): मोटर MCB गिराती है।

MCB बदलने को इलेक्ट्रीशियन
C20 10000 AIS/IEC 60898-1 ISI ?
कारण 6 · सबसे आख़िर में

पुराना, घिसा या नकली MCB

पहचान: 1 से 5 तक सब ठीक निकले, फिर भी बहुत कम लोड पर गिरे; हैंडल ढीला या ऊपर न टिके

V-Guard ने Elegna को लोड पर 4,000 बार चालू-बंद होने के लिए बनाया है। जो MCB हज़ारों बार गिर चुका हो, या ढीले जोड़ से जल चुका हो, वह जल्दी गिरने लगता है। नकली इससे भी बुरा कर सकता है: गिरे ही नहीं। असली MCB के चेहरे पर कर्व और रेटिंग, ब्रेकिंग क्षमता और IS/IEC 60898-1 छपा होता है।

क्या करें: बिल के साथ असली MCB लगवाइए, डिब्बे का QR V-Guard की साइट पर जाँच लीजिए। पहचान का तरीका: असली या नकली MCB।

लगाने को इलेक्ट्रीशियन
अपना लोड जाँचिए

कहीं इस सर्किट पर बस ज़्यादा बोझ तो नहीं?

जो सर्किट गिरता है, उस पर एक साथ क्या-क्या चलता है, कौन सा तार लगा है और कौन सा MCB, यह भरिए। टूल बता देगा कि कारण 1 और 5 आपकी परेशानी हैं या नहीं।

ये आम आँकड़े हैं, ताकि आप शुरू कर सकें। असली वाट आपके उपकरण की प्लेट पर लिखा होता है। मोटर वाली चीज़ें (⚙) वाट ÷ 230 से ज़्यादा एम्पियर खींचती हैं, इसलिए टूल उनमें एक-चौथाई जोड़ देता है।

यह सर्किट

——
लोडMCB की रेटिंगतार की हद (V-Guard)
    सशिकेश को व्हाट्सऐप पर भेजिए

    तार की हद V-Guard Classo+ के आँकड़े हैं (पाइप में / दीवार के ऊपर): 1 sq mm 11/12 A, 1.5 sq mm 13/16 A, 2.5 sq mm 18/22 A, 4 sq mm 24/29 A। पूरा चार्ट: तार का एम्पियर चार्ट। हर सर्किट की रेटिंग: किस लोड के लिए कौन सा MCB।

    MCB पर लिखे अक्षर का मतलब

    B या C: एक MCB मोटर पर गिरता है, दूसरा क्यों नहीं

    हर MCB में दो हिस्से होते हैं: धीमे ओवरलोड के लिए गर्म होने वाली पट्टी, और अचानक बड़े करंट के लिए चुंबक। कर्व का अक्षर सिर्फ़ चुंबक को तय करता है।

    MCB का ट्रिप कर्व, आसान करके गिरने में लगने वाला समय, MCB की रेटिंग के गुने करंट के हिसाब से। 1.13 गुना तक नहीं गिरता; 1.45 गुना से पट्टी घंटे भर के अंदर गिरा देती है, करंट बढ़े तो और जल्दी। चुंबक B-curve को 3 से 5 गुना पर तुरंत गिराता है, C-curve को 5 से 10 गुना पर। मोटर का स्टार्ट झटका, पल भर के लिए कुछ गुना, B की पट्टी में आता है पर C से पहले रुक जाता है। 1 घंटा1 मिनट1 सेकंड0.1 से..01 से. ओवरलोड B C गर्म पट्टी:धीमा, मिनटों में 3–5 ×5–10 × शॉर्ट:चुंबक,तुरंत मोटर स्टार्ट रेटिंग का कुछ गुना, पल भर के लिए 1×1.45×3×5×10×20× करंट, MCB की रेटिंग का कितना गुना → ■ 1.13 गुना तक: घंटे भर नहीं गिरता — 1.45 गुना से: घंटे के अंदर गिरता है, ज़्यादा पर जल्दी
    आसान करके बनाया, दोनों धुरी लॉग स्केल पर। B और C की पट्टियाँ: V-Guard Elegna की स्पेसिफ़िकेशन शीट। 1.13 और 1.45 गुना: वह मानक जिस पर Elegna बना है, IS/IEC 60898-1।
    सर्किटकर्व
    लाइट और पंखेचालू होते समय झटका देने वाली कोई चीज़ नहींB
    सादे सॉकेट: TV, चार्जर, प्रेसकूलर या मिक्सर लगेगा तो इसे मोटर वाला सर्किट मानिएB या C
    AC, फ्रिज, कूलरकंप्रेसर या मोटर का स्टार्टC
    पानी का पंप, समरसिबलघर का सबसे भारी स्टार्टC
    गीज़र, हीटरमोटर नहीं; सिर्फ़ एम्पियर से चुनिएB या C
    कर्व बदलने से एम्पियर नहीं बदलता। C16 और B16 दोनों दिन भर 16 A ही ढोते हैं; C बस बड़े स्टार्ट झटके को निकल जाने देता है। एम्पियर MCB के पीछे वाले तार से चुना जाता है, उससे ऊपर कभी नहीं। V-Guard की अपनी तार तालिका से दो सावधानियाँ: 2.5 sq mm पाइप के अंदर 18 A का है, इसलिए C20 की जगह 4 sq mm पर है (24 A), या दीवार के ऊपर चलने वाले 2.5 sq mm पर (22 A)। दीवार के अंदर वाले 2.5 sq mm पर C16 लगाइए। कुछ चार्ट 2.5 sq mm के लिए ज़्यादा आँकड़ा छापते हैं; हम V-Guard वाला मानते हैं, क्योंकि यही तार हम बेचते हैं और यही सुरक्षित आँकड़ा है।
    बिहार की शाम इसे और बिगाड़ती है। शाम को वोल्टेज गिरता है तो मोटर को रफ़्तार पकड़ने में ज़्यादा समय लगता है और वह स्टार्ट वाला करंट ज़्यादा देर खींचती है। जो B-curve दोपहर में टिका रहा, वह रात 8 बजे गिर जाता है। वोल्टेज ही परेशानी हो तो पढ़िए: घर में कम वोल्टेज।
    कब रुकें

    इनमें से कुछ भी दिखे तो रुकिए और इलेक्ट्रीशियन बुलाइए

    MCB नीचे ही रहने दीजिए

    • चढ़ाते ही गिर जाता है, जबकि उस सर्किट के सारे प्लग निकले हैं। शॉर्ट वायरिंग में है।
    • जलने की बू, काले निशान या पिघला प्लास्टिक बोर्ड, स्विच या सॉकेट पर।
    • चट-चट या भिनभिनाहट बोर्ड या स्विच बॉक्स से।
    • किसी को झटका या झनझनाहट लगी स्विच, नल, गीज़र या फ्रिज की बॉडी से: नल या बॉडी में करंट।
    • बोर्ड या किसी बॉक्स तक पानी पहुँचा, बारिश या बाढ़ के बाद।
    • MCB छूने में गर्म है, या ऊपर टिकता ही नहीं।

    कभी नहीं: हैंडल पर टेप चिपकाना, उसे दबाकर रखना, या MCB के ऊपर से तार जोड़ देना। गिरने पर एक बार चढ़ाइए; तुरंत फिर गिरे तो छोड़ दीजिए।

    इलेक्ट्रीशियन को क्या बताएँ

    1. कौन सा स्विच गिरा: मेन, RCCB या कौन सा MCB, और उस पर लिखा अक्षर-अंक।
    2. कब गिरता है: इस पेज के ऊपर वाले चार्ट की कौन सी लाइन।
    3. क्या चल रहा था, और बारिश में या शाम को ज़्यादा गिरता है क्या।
    4. बिजली बंद करके, खुले बोर्ड की एक फ़ोटो।

    पहले वह फ़ोटो हमें व्हाट्सऐप पर भेजिए, हम देखकर बताएँगे। किसी को बुलाना है? मुज़फ़्फ़रपुर के जो इलेक्ट्रीशियन हमसे सामान लेते हैं, उन्हें हम जानते हैं: इलेक्ट्रीशियन जिन्हें हम जानते हैं।

    इस काम का सामान, हमारी दुकान पर

    MCB और तार, जिनसे यह ठीक होता है

    हर पीस जीएसटी बिल पर मिलता है, डिब्बे पर QR के साथ जिसे आप V-Guard की साइट पर जाँच सकते हैं। आज का रेट: बिजली के सामान का रेट। आपके बोर्ड में कौन सी रेटिंग लगेगी, पक्का नहीं? बोर्ड की फ़ोटो भेज दीजिए।

    लोग हमसे यही पूछते हैं

    छोटे जवाब

    MCB बार-बार क्यों गिरता है?

    छह कारण, उसी क्रम में जिसमें इलेक्ट्रीशियन जाँचता है: एक सर्किट पर ज़्यादा लोड, किसी उपकरण में ख़राबी, पॉइंट में सीलन, ढीला या जला कनेक्शन, छोटा MCB या मोटर पर B-curve, और पुराना या नकली MCB। कब गिरता है, उसी से पता चलता है कौन सा; पेज के ऊपर वाला चार्ट दोनों को मिलाता है।

    MCB गिरे तो क्या करें?

    उस सर्किट की सब चीज़ें बंद करके प्लग निकालिए, MCB एक बार चढ़ाइए, फिर एक-एक मिनट के अंतर पर चीज़ें एक-एक करके चालू कीजिए। जिससे फिर गिरे, वही कारण है। सब निकालने के बाद भी चढ़ाते ही गिरे, तो उसे नीचे ही रहने दीजिए और इलेक्ट्रीशियन बुलाइए।

    क्या बड़ा MCB लगाने से गिरना बंद हो जाएगा?

    गिरना बंद होगा, पर सुरक्षा भी चली जाएगी। MCB तार की रखवाली के लिए है। V-Guard 2.5 sq mm तार को पाइप के अंदर 18 A का बताता है, तो उस पर 25 या 32 A का MCB लगाने से दीवार के अंदर तार गर्म होता रहेगा और कुछ नहीं गिरेगा। लोड बाँटिए, या उस चीज़ के लिए मोटा तार डलवाइए। अपना तार एम्पियर चार्ट पर देखिए।

    कुछ भी चालू नहीं, फिर भी MCB गिरता है। क्यों?

    चढ़ाते ही गिरे तो वायरिंग में ही शॉर्ट है: तार में घुसी कील, जला जोड़, बॉक्स में पानी। नीचे रहने दीजिए और इलेक्ट्रीशियन बुलाइए। कुछ देर बाद गिरे, जबकि कुछ चल नहीं रहा, तो सीलन (कारण 3) या गर्म होता ढीला जोड़ (कारण 4) हो सकता है।

    बिजली कटकर लौटते ही गिर जाता है। क्या गड़बड़ है?

    घर की सारी मोटरें (AC, फ्रिज, कूलर, पंप) एक ही पल में चालू होती हैं, और हर एक पल भर के लिए अपने चलने वाले करंट का कई गुना खींचती है। कटौती के समय AC और पंप बंद कर दीजिए और बिजली आने के बाद एक-एक करके चलाइए। फिर भी कोई सर्किट स्टार्ट पर गिरे, तो उस पर उसी रेटिंग का C-curve MCB चाहिए हो सकता है।

    सिर्फ़ बारिश में गिरता है।

    किसी स्विच बॉक्स, जोड़ या बाहर के फ़िटिंग में पानी जा रहा है, अक्सर ग्राउंड फ़्लोर की सीलन वाली दीवार पर, या बाहर की लाइट या पंप के पॉइंट में। दीवार सूखने तक वह सर्किट बंद रखिए, फ़िटिंग बदलवाइए, और पानी को उसकी जड़ से रोकिए।

    MCB गिरने और RCCB गिरने में क्या फ़र्क़ है?

    MCB ज़्यादा करंट पर गिरता है: ओवरलोड या शॉर्ट। RCCB, जिस पर T बटन होता है, अर्थ की तरफ़ करंट रिसने पर गिरता है: सीलन, गीज़र की रॉड का बॉडी में करंट देना, कील से कटा तार। थोड़ा रिसाव MCB को कभी नहीं गिराता। और पढ़िए: MCB और RCCB।

    क्या B-curve MCB हटाकर C-curve लगा दूँ?

    तभी, जब वह मोटर चालू होते ही गिरता हो (AC, पंप, फ्रिज, कूलर), तार उस रेटिंग के लिए सही हो, और मोटर ख़ुद ठीक हो। तब उसी एम्पियर का C-curve आम इलाज है। कर्व और एम्पियर दोनों एक साथ कभी मत बढ़ाइए। और पढ़िए: B-curve और C-curve MCB।

    MCB कितने साल चलता है?

    कंपनियाँ MCB की उम्र साल में नहीं, ऑपरेशन में बताती हैं। V-Guard की शीट में Elegna लोड पर 4,000 बार और हाथ से 10,000 बार चालू-बंद होने के लिए बना है, 5 साल की वारंटी के साथ। हैंडल ढीला हो, ऊपर न टिके, जला हो या बहुत कम लोड पर गिरे, तो पहले ही बदल दीजिए।

    सशिकेश कुमार
    इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा, तश्या वेंचर्स

    मुज़फ़्फ़रपुर में हमारी रेवा रोड वाली दुकान पर वायरिंग, MCB, पंखे, इन्वर्टर और पंप देखते हैं। इस पेज के ट्रिप वाले आँकड़े 12 नवंबर 2026 को V-Guard की अपनी Elegna स्पेसिफ़िकेशन शीट और Classo+ तार तालिका से मिलाए गए। जहाँ चार्ट अलग-अलग बात कहते हैं, वहाँ पेज यह साफ़ बताता है और सुरक्षित आँकड़ा देता है।

    आँकड़े कहाँ से हैं

    1. V-Guard, Elegna MCB की तकनीकी स्पेसिफ़िकेशन: B-type चुंबकीय ट्रिप 3 से 5 गुना, C-type 5 से 10 गुना; 10 kA ब्रेकिंग क्षमता, IS/IEC 60898-1 के अनुसार; रेटिंग 6 से 63 A; आसपास का तापमान −5 °C से +40 °C; 4,000 इलेक्ट्रिकल और 10,000 मैकेनिकल ऑपरेशन; टर्मिनल कसाव 2 Nm।
    2. V-Guard, Elegna MCB पेज: B और C कर्व, 5 साल वारंटी।
    3. V-Guard, Classo+ तार पेज: पाइप में / दीवार के ऊपर करंट, 1 sq mm 11/12 A, 1.5 sq mm 13/16 A, 2.5 sq mm 18/22 A, 4 sq mm 24/29 A।
    4. V-Guard, Haize VX पंखा पेज: 1200 mm, 53 W (टूल में पंखे का आँकड़ा)।
    5. IS/IEC 60898-1, घरेलू सर्किट ब्रेकर का मानक: 1.13 गुना पर घंटे भर नहीं गिरता, 1.45 गुना पर घंटे के अंदर गिरता है (standard figure)।
    6. V-Guard, असली सामान की जाँच, डिब्बे के QR के लिए।

    बताइए क्या गिरता है और कब

    अपने बोर्ड की फ़ोटो और चार्ट की वह लाइन भेजिए जो आपसे मिलती है। सशिकेश बताएँगे कि कारण क्या हो सकता है, और ज़रूरत हो तो कौन सा MCB या तार।

    तश्या बिल्डिंग सॉल्यूशंसरेवा रोड, भगवानपुर, मुज़फ़्फ़रपुर
    व्हाट्सऐप 90310 74624tashyaventures.com