English कॉल90310 74624
होम›तार और बिजली का सामान›पूरे घर की वायरिंग किट
वायरिंग किट · एक लिस्ट, एक बिल

पूरे घर की वायरिंग किट: 1BHK, 2BHK या 3BHK के लिए हर बंडल, पाइप, बॉक्स, स्विच और MCB, एक ही बिल में

तीन किट · एक मंज़िल का घर
1BHK
6बंडल, 90 मीटर
58 पाइप · 11 बोर्ड
7 MCB + मेन, RCCB
रेट पूछेंपूरी किट
2BHK
9बंडल, 90 मीटर
72 पाइप · 14 बोर्ड
7 MCB + मेन, RCCB
रेट पूछेंपूरी किट
3BHK
12बंडल, 90 मीटर
89 पाइप · 18 बोर्ड
9 MCB + मेन, RCCB
रेट पूछेंपूरी किट

हर किट में घर की वायरिंग का पूरा सामान है: लाल, काला और हरा V-Guard Classo+ तार, 20 और 25 mm का पाइप कपलर और बेंड के साथ, पंखे का बॉक्स, गोल बॉक्स और लोहे के स्विच बॉक्स, V-Guard Torio के स्विच, सॉकेट, रेगुलेटर और प्लेट, V-Guard Elegna MCB, डबल पोल मेन, 30 mA का RCCB और DB बॉक्स। हर किट में एक AC पॉइंट, एक गीज़र पॉइंट और मोटर की लाइन है (3BHK में AC और गीज़र दो-दो)।

1BHK का मतलब एक बेडरूम और एक हॉल, यानी दो कमरे, साथ में किचन और बाथरूम। लाइन-दर-लाइन गिनती नीचे की लिस्ट में है। डिलीवरी का भाड़ा हर ट्रिप का अलग लगता है; पूरी किट का आज का रेट व्हाट्सऐप पर मिलेगा।
2BHK किट से क्या-क्या जुड़ता है
2BHK का नक्शा, किट से जुड़ने वाले हर बिजली पॉइंट के साथ तीन कमरे (दो बेडरूम और हॉल), किचन, दो बाथरूम और बरामदा। हर कमरे में दो बल्ब, एक पंखा, 6 A के दो सॉकेट, 16 A का एक, दरवाज़े पर बोर्ड और दूसरा बोर्ड। बेडरूम 1 में AC, एक बाथरूम में गीज़र, किचन में 16 A के तीन सॉकेट, किचन और बाथरूम में एग्ज़ॉस्ट, हॉल में DB, मोटर और बाहर की तीन बत्तियाँ। बेडरूम 1बेडरूम 2बाथरूम हॉलकिचनबाथरूम बरामदा AC G DB P बल्ब पंखा (छत में बॉक्स) एग्ज़ॉस्ट 6 A सॉकेट 16 A सॉकेट स्विच बोर्ड DB: MCB, मेन, RCCB G गीज़र · P मोटर 2BHK किट: 3 कमरे, किचन, 2 बाथरूम, 1 AC, गीज़र, मोटर।
मुज़फ़्फ़रपुर के 2BHK का आम चलन: हर बेडरूम और हॉल में 2 बल्ब, एक पंखा, 6 A के दो सॉकेट और 16 A का एक; किचन में 16 A के तीन सॉकेट; गीज़र और बाथरूम के स्विच बाथरूम के दरवाज़े के बाहर। नाप के हिसाब से नहीं बना।
पूरी लिस्ट

हर किट में क्या है, साइज़ और गिनती के साथ

तार, पाइप और MCB की गिनती हमारी बंडल वाली गाइड की ही लाइनें हैं (10% फ़ालतू जोड़कर), ताकि दोनों पेज कभी अलग न बोलें। बोर्ड और मॉड्यूल नीचे बने बोर्डों से गिने हैं। किसी लाइन को दबाइए, वह सामान खुलेगा।

सामान1BHK2 कमरे, किचन, बाथरूम · 1 AC, 1 गीज़र, मोटर2BHK3 कमरे, किचन, 2 बाथरूम · 1 AC, 1 गीज़र, मोटर3BHK4 कमरे, किचन, 2 बाथरूम · 2 AC, 2 गीज़र, मोटर
तार · V-Guard Classo+, 90 मीटर का बंडल, हर सेट में लाल, काला, हरा एक-एक
1.5 sq mmबल्ब, पंखा, 6 A सॉकेट3 बंडल1 सेट · ~281 मी. लगेगा6 बंडल2 सेट · ~380 मी.6 बंडल2 सेट · ~449 मी.
2.5 sq mm16 A सॉकेट, किचन, AC, गीज़र, मोटर3 बंडल1 सेट · ~218 मी.3 बंडल1 सेट · ~238 मी.6 बंडल2 सेट · ~323 मी.
6 sq mm मेनमीटर से DB तक, कटा हुआहर किट में लगभग 33 मीटर: लाल, काला, हरा 11-11 मीटर
पाइप और फ़िटिंग · 3 मीटर की लंबाई
20 mm पाइपबल्ब और पंखे की लाइन304149
25 mm पाइपसॉकेट, AC, गीज़र, मोटर, मेन283140
कपलरहर पाइप पर एक587289
बेंडलगभग हर बॉक्स पर एक182430
PVC टेपरोल468
बॉक्स
रॉड वाला पंखा बॉक्सहर पंखे पर एक, ढलाई से पहले छत में234
गोल बॉक्सछत के जोड़578
लोहे का स्विच बॉक्स8, 6 और 3 मॉड्यूल8M ×26M ×3 · 3M ×68M ×36M ×4 · 3M ×78M ×46M ×5 · 3M ×9
स्विच और सॉकेट · V-Guard Torio
6 A स्विचबल्ब, पंखा, 6 A सॉकेट182530
16 A स्विच16 A सॉकेट, गीज़र, AC, मोटर8912
6 A सॉकेट579
6/16 A कॉम्बिनेशन सॉकेट7810
पंखे का रेगुलेटर1 मॉड्यूल234
इंडिकेटरगीज़र के स्विच पर112
कवर प्लेटहर बॉक्स पर एक, खाली जगह के लिए ब्लैंक117 ब्लैंक149 ब्लैंक1811 ब्लैंक
बोर्ड · V-Guard Elegna
MCB, सिंगल पोलB10 ×2C16 ×4B10 ×2C16 ×4B10 ×2C16 ×5
16 A डबल पोल MCBहर गीज़र पर एक112
मेन, डबल पोल20 या 25 A, आपके स्वीकृत लोड से111
RCCB, 30 mA, डबल पोलएम्पियर मेन के बराबर या ज़्यादा111
DB बॉक्सहर MCB का एक खाना, मेन और RCCB के दो-दो16 खाने4 खाली16 खाने4 खाली16 खाने1 खाली
आज का किट रेटरेट पूछेंरेट पूछेंरेट पूछें

किट में नहीं है: मिस्त्री की मज़दूरी; बल्ब, छत के पंखे और एग्ज़ॉस्ट फ़ैन; अर्थिंग का रॉड या प्लेट और उसका गड्ढा; मीटर बोर्ड (वह NBPDCL का होता है); TV, इंटरनेट या USB मॉड्यूल। ये सब हम मँगा देते हैं; कितने दिन लगेंगे, व्हाट्सऐप पर पूछ लीजिए। ध्यान रहे, हर पॉइंट तक जाने वाला हरा अर्थ तार किट में है, फ़ेज़ के बराबर साइज़ का (IS 732); अर्थिंग रॉड आपकी मिट्टी देखकर लगता है, देखें अर्थिंग की बुनियादी बातें।

1BHK और बंडल गाइड के "2 कमरे" एक क्यों हैं? BHK में सिर्फ़ बेडरूम गिने जाते हैं, बंडल गाइड हर पंखे वाला कमरा गिनती है। 1BHK में एक बेडरूम और एक हॉल है, यानी वहाँ की 2 कमरे वाली लाइन; 2BHK वहाँ की 3 कमरे वाली। 3BHK चार कमरे, दो AC और दो गीज़र का है, उन्हीं लंबाइयों से गिना हुआ।

हर बोर्ड

दस तरह के बोर्ड से पूरी किट बनती है

ऊपर स्विच और सॉकेट की जो गिनती है, वह इन्हीं बोर्डों का जोड़ है। एक स्विच, रेगुलेटर या इंडिकेटर एक मॉड्यूल लेता है; सॉकेट दो। जहाँ हो सके, हर बोर्ड में एक मॉड्यूल खाली रखा है, उस पर ब्लैंक प्लेट लगती है।

हर बोर्ड, मॉड्यूल-दर-मॉड्यूल
किट के दस तरह के स्विच बोर्ड, मॉड्यूल-दर-मॉड्यूलकमरे के दरवाज़े का 8 मॉड्यूल, कमरे का दूसरा 6 मॉड्यूल, किचन दरवाज़ा 6, किचन स्लैब 8, फ्रिज 3, बाथरूम स्विच 3, गीज़र 3 इंडिकेटर के साथ, AC 3, मोटर 3, बरामदा 3 मॉड्यूल, और 1BHK, 2BHK, 3BHK किट में हर एक कितने। बोर्ड · कहाँ लगता है लाल: 1BHK · 2BHK · 3BHK में कितने कमरा, दरवाज़े पर 8M बल्ब, पंखा, रेगुलेटर, सॉकेट ×2 · ×3 · ×4 कमरा, दूसरा बोर्ड 6M पलंग या TV के पास ×2 · ×3 · ×4 किचन दरवाज़ा 6M बल्ब, एग्ज़ॉस्ट, सॉकेट ×1 · ×1 · ×1 किचन स्लैब 8M मिक्सी, RO ×1 · ×1 · ×1 फ्रिज 3M किचन की लाइन ×1 · ×1 · ×1 बाथरूम स्विच 3M दरवाज़े के बाहर ×1 · ×2 · ×2 गीज़र 3M दरवाज़े के बाहर ×1 · ×1 · ×2 AC 3M इनडोर यूनिट के पास ×1 · ×1 · ×2 मोटर 3M अपनी लाइन ×1 · ×1 · ×1 बरामदा 3M सीढ़ी, बरामदा, गेट ×1 · ×1 · ×1 6 A स्विच 16 A स्विच रेगुलेटर इंडिकेटर 6 A सॉकेट 6/16 A सॉकेट खाली (ब्लैंक)
यहाँ के घरों का आम चलन। Torio मॉड्यूल और प्लेट: V-Guard की Torio रेंज (10 साल की वारंटी, डबल शटर वाले सॉकेट)। बॉक्स और प्लेट 3, 6 और 8 मॉड्यूल के।
8Mदरवाज़े के पास
कमरे का मेन बोर्डदो बल्ब, रेगुलेटर के साथ पंखा, स्विच के साथ 6 A का एक सॉकेट, और एक खाली। हर बेडरूम और हॉल में एक।
6Mपलंग या TV के पास
दूसरा बोर्डचार्जर के लिए 6 A का सॉकेट, और कूलर, आयरन या हीटर के लिए 6/16 A का सॉकेट, दोनों के अपने स्विच।
6M+8M+3Mकिचन
किचन के तीन बोर्डदरवाज़े पर बल्ब, एग्ज़ॉस्ट और 6 A सॉकेट; स्लैब के ऊपर मिक्सी और RO के लिए 6/16 A के दो सॉकेट; फ्रिज के पास एक और। किचन के सारे 16 A पॉइंट उसकी अपनी 2.5 sq mm की लाइन पर।
3Mबाथरूम के बाहर
बाथरूम और गीज़र के स्विचबल्ब और एग्ज़ॉस्ट के स्विच दरवाज़े के बाहर। गीज़र का अपना बोर्ड भी बाहर: 16 A का स्विच और लाल इंडिकेटर, ताकि कोई गीले हाथ से न दबाए (CPWD की वायरिंग स्पेसिफ़िकेशन: बाथरूम के अंदर सॉकेट नहीं)।
3MAC और मोटर
दोनों का अपना बोर्डAC की अपनी लाइन पर 6/16 A सॉकेट और 16 A स्विच, इनडोर यूनिट के पास; मोटर के लिए भी यही। AC की प्लेट पर 12 A से ज़्यादा? देखें किट बदलें।
3Mबरामदा
सीढ़ी, बरामदा, गेटबाहर की तीन बत्तियों के तीन स्विच। सीढ़ी की बत्ती ऊपर और नीचे दोनों जगह से चलानी है? टू-वे स्विच, मँगा देंगे।

यही बोर्ड बॉक्स, प्लेट और मॉड्यूल समेत तैयार भी मिलते हैं: रेडी स्विच बोर्ड सेट। पुराने घर में बस एक कमरा जोड़ना है: एक कमरे की वायरिंग किट।

DB

2BHK किट का बोर्ड, खाने-दर-खाना

16 खाने का DB, 2BHK किट
2BHK किट का 16 खाने वाला DBबाएँ से दाएँ: डबल पोल मेन और 30 mA RCCB, बल्ब-पंखे और 6 A सॉकेट के लिए 1.5 sq mm पर दो B10, कमरे के 16 A सॉकेट, किचन, AC और मोटर के लिए 2.5 sq mm पर चार C16, गीज़र के लिए 16 A डबल पोल, और चार खाली खाने। 16 खाने · बिजली बाएँ से दाएँ MAIN 6 DP मेन RCCB 30mA RCCB B10 1.5 बल्ब, पंखा B10 1.5 6 A सॉकेट C16 2.5 कमरे 16 A C16 2.5 किचन C16 2.5 AC C16 2.5 मोटर 16 DP 2.5 गीज़र खाली खाली खाली खाली हर MCB के नीचे का अंक: तार का साइज़, sq mm 1BHK: यही बोर्ड।3BHK: एक C16 (दूसरे AC का) और एक 16 A DP (दूसरे गीज़र का) ज़्यादा,तो 16 में से बस एक खाना खाली।
MCB के आँकड़े: V-Guard Elegna (10 kA, B और C कर्व)। हर MCB के नीचे तार: दीवार के पाइप में V-Guard Classo+ का करंट।

किट का हर MCB उसके पीछे वाले तार से मिलाकर चुना है, उल्टा नहीं। 2.5 sq mm पर 16 A का MCB, 20 A कभी नहीं: V-Guard, Classo+ 2.5 sq mm को दीवार के पाइप में 18 A का बताता है। 20 A का MCB सिर्फ़ 4 sq mm पर लगता है। अर्थ का तार बगल वाले फ़ेज़ के बराबर साइज़ का।

गीज़र पर 16 A का डबल पोल MCB है, जैसा CPWD की वायरिंग स्पेसिफ़िकेशन पानी गरम करने वाली मशीन के लिए कहती है: बंद करने पर फ़ेज़ और न्यूट्रल दोनों कटते हैं। इसीलिए DB में हर गीज़र के दो खाने गिने हैं।

मेन डबल पोल है, 20 या 25 A, आपके NBPDCL बिल पर लिखे स्वीकृत लोड के हिसाब से; उसके बाद 30 mA का RCCB वह हिस्सा है जो इंसान के शरीर से करंट रिसने पर कट जाता है। कौन-सा MCB क्यों, और मेन कैसे चुनें: किस लोड पर कौन-सा MCB।

किस्तों में सामान

एक किट, चार बार डिलीवरी, उसी क्रम में जैसे घर को चाहिए

ढलाई के दिनों में स्विच प्लेट साइट पर पड़ी रहे, यह कोई नहीं चाहता। किट एक लिस्ट है; हर हिस्सा उसका समय आने पर भेजते हैं, उस दिन के रेट पर, उसी बिल बुक में।

1

छत ढलाई से पहले

रॉड वाले पंखा बॉक्स, गोल बॉक्स, छत की लाइनों का 20 mm पाइप (लगभग आधा), कपलर, बेंड, टेप।

2

पलस्तर से पहले

लोहे के स्विच बॉक्स, बाकी 20 mm और पूरा 25 mm पाइप, DB बॉक्स।

3

तार खींचने के समय

सारे बंडल, 6 sq mm का मेन तार, MCB, मेन स्विच और RCCB।

4

पेंट के बाद

Torio के स्विच, सॉकेट, रेगुलेटर, इंडिकेटर, प्लेट और ब्लैंक।

हर चरण में दबने से पहले साइट पर क्या जाँचें: नए घर की वायरिंग चेकलिस्ट। छत में पाइप: ढलाई से पहले पाइप। हर ट्रिप का भाड़ा: डिलीवरी और भाड़ा।

किट, काउंटर या एस्टिमेट

लिस्ट पाने के तीन तरीके। घर जितना आम, किट उतनी सही।

1यह किट

आम 1, 2 और 3BHK के पॉइंट के लिए तय लिस्ट। सबसे जल्दी: "2BHK किट" बोलिए, एक रेट मिलेगा। कुछ लाइनें नीचे बदल सकते हैं।

2बंडल काउंटर

अपने कमरे, AC और मंज़िलें डालिए। इससे तार, पाइप, बॉक्स और MCB निकलते हैं, स्विच नहीं। दो-तीन मंज़िल के लिए। बंडल काउंटर।

3मुफ़्त एस्टिमेट

नक्शा भेजिए; मैं हर पॉइंट गिनकर पूरी लिस्ट, चरण के हिसाब से, मुफ़्त भेजता हूँ, अक्सर उसी दिन। अलग बनावट, नीचे दुकान ऊपर घर, या मिस्त्री की पॉइंट लिस्ट के लिए। वायरिंग एस्टिमेट सेवा।

मोटर या दूर के कमरे तक लंबी लाइन की लंबाई और वोल्टेज ड्रॉप चाहिए? वायरिंग कैलकुलेटर।

किट बदलें

एक AC या गीज़र और जोड़िए, लिस्ट बदलती दिखेगी

हर नए AC या गीज़र की DB से अपनी लाइन, अपना बोर्ड और अपना MCB होता है, इसलिए लिस्ट में एक से ज़्यादा चीज़ बढ़ती है। यहाँ चुनिए और लिस्ट भेज दीजिए।

यहाँ बिकने वाले ज़्यादातर 1 और 1.5 टन के स्प्लिट AC की प्लेट पर 12 A या कम लिखा होता है। 12–16 A हो तो हर AC 4 sq mm तार और 20 A के C-कर्व MCB पर जाता है। 16 A से ऊपर हो तो प्लेट की फ़ोटो भेजिए।

आपकी किट लिस्ट

व्हाट्सऐप पर आज का रेट मँगाएँ

लंबाई और फ़ालतू वही जो बंडल गाइड में। रेट: रेट पूछें, व्हाट्सऐप पर उस दिन के भाव से भरकर आएगा। डिलीवरी हर ट्रिप की अलग।

हमारे काउंटर से

किट किन चीज़ों से बनती है

तार

रेट हमारे ताज़ा बिल से हैं और बदलते रहते हैं। खरीदने से पहले WhatsApp या फ़ोन पर आज का रेट ज़रूर पूछ लें।

V-Guard Classo+ तार1.5 और 2.5 sq mm दुकान पर · 90 मीटरआज का रेट पूछेंप्रति बंडल 6 sq mm मेन तारमीटर से DB · हम मँगा देते हैंआज का रेट पूछेंप्रति मीटर UltraTech UltraBolt तारचाहें तो किट इस रेंज मेंआज का रेट पूछेंप्रति बंडल
पाइप और बॉक्स
पाइप, 20 और 25 mm3 मीटर की लंबाईआज का रेट पूछेंप्रति पाइप रॉड वाला पंखा बॉक्सढलाई से पहले छत में₹ 132प्रति पीस लोहे के स्विच बॉक्स3, 6, 8 मॉड्यूल और बड़ेआज का रेट पूछेंप्रति पीस
स्विच और बोर्ड
V-Guard Torio स्विच और सॉकेट6 A, 16 A, 6/16 A · 10 साल वारंटीआज का रेट पूछेंप्रति पीस Torio कवर प्लेट2 से 12 मॉड्यूलआज का रेट पूछेंप्रति पीस V-Guard Elegna MCBB और C कर्व, सिंगल और डबल पोलआज का रेट पूछेंप्रति पीस

जो साइज़, मॉडल या सामान दुकान पर न हो, हम मँगा देते हैं; कितने दिन लगेंगे, व्हाट्सऐप पर पूछिए। आज के बंडल रेट: तार का रेट। सभी साइज़ के तार: तार।

लोग हमसे पूछते हैं

छोटे जवाब

2BHK की वायरिंग किट में क्या-क्या आता है?

V-Guard Classo+ के 90 मीटर वाले नौ बंडल (1.5 sq mm के दो सेट, 2.5 sq mm का एक), लगभग 33 मीटर 6 sq mm का मेन, 20 mm के 41 और 25 mm के 31 पाइप कपलर और बेंड के साथ, 3 पंखा बॉक्स, 7 गोल बॉक्स, Torio प्लेट के साथ 14 स्विच बॉक्स, 6 A के 25 और 16 A के 9 स्विच, 15 सॉकेट, 3 रेगुलेटर, एक इंडिकेटर, 7 MCB, डबल पोल मेन, 30 mA RCCB और 16 खाने का DB।

किट का रेट पक्का है क्या?

लिस्ट की हर चीज़ का उस दिन का रेट लगता है। ताँबे और स्विच के भाव ऊपर-नीचे होते हैं, इसलिए किस्तों में लेने पर हर डिलीवरी उस दिन के भाव से बनती है। आज का रेट व्हाट्सऐप पर पूछिए।

डिलीवरी फ़्री है?

नहीं। डिलीवरी का भाड़ा हर ट्रिप का सामान से अलग लगता है, और गाड़ी निकलने से पहले व्हाट्सऐप पर बता दिया जाता है। चाहें तो दुकान से ले जाइए। देखें डिलीवरी और भाड़ा।

किट में मिस्त्री भी शामिल है?

नहीं, सिर्फ़ सामान। मज़दूरी आपके और बिजली मिस्त्री के बीच की बात है; घर की वायरिंग राज्य से लाइसेंस वाले इलेक्ट्रीशियन से ही करवाइए।

मिस्त्री 2.5 sq mm पर 20 A बोलता है, आप 16 A क्यों?

V-Guard, Classo+ 2.5 sq mm को दीवार के पाइप में 18 A का बताता है, तो MCB उससे नीचे का ही होना चाहिए। 20 A सिर्फ़ 4 sq mm (पाइप में 24 A) पर। पूरी बात किस लोड पर कौन-सा MCB में।

मेरा घर दो मंज़िल का है, कौन-सी किट?

तीनों में से कोई ठीक नहीं बैठेगी: हर मंज़िल ऊपर जाने पर हर लाइन में चढ़ाई जुड़ती है। तार और पाइप के लिए बंडल काउंटर चलाइए, या पूरी लिस्ट के लिए नक्शा मुफ़्त वायरिंग एस्टिमेट पर भेजिए।

ब्रांड या कोई मॉड्यूल बदल सकते हैं?

हाँ। Classo+ की जगह UltraTech UltraBolt तार ले सकते हैं, और लिस्ट का कोई भी स्विच, सॉकेट, DB का साइज़ या रेटिंग बदली या मँगाई जा सकती है। व्हाट्सऐप पर बताइए कौन-सी लाइन।

शशिकेश कुमार
डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल, तश्या वेंचर्स

मुज़फ़्फ़रपुर में हमारी रेवा रोड वाली दुकान पर तार, स्विचगियर, इन्वर्टर और मोटर देखते हैं, और ये किट काउंटर पर ख़ुद बनाते हैं। कमरे के पॉइंट और लाइन की लंबाई यहाँ के घरों का आम चलन है; तार और MCB के साइज़ V-Guard की अपनी शीट से।

आँकड़े कहाँ से

  1. V-Guard, Classo+ हाउस वायर: 90 मीटर बंडल; पाइप में करंट 1.5 sq mm 13 A, 2.5 sq mm 18 A, 4 sq mm 24 A।
  2. V-Guard, Elegna MCB: 10 kA, B और C कर्व, 6 से 63 A, सिंगल और डबल पोल।
  3. V-Guard, Torio मॉड्यूलर स्विच: 10 साल वारंटी, डबल शटर सॉकेट।
  4. IS 732 (मानक आँकड़ा): 16 sq mm तक अर्थ का तार फ़ेज़ के बराबर साइज़ का।
  5. CPWD General Specifications for Electrical Works Part I (Internal) 2013: बाथरूम के अंदर पोर्टेबल सामान का सॉकेट नहीं (cl. 3.11); पानी गरम करने वाली मशीन पर डबल पोल सुरक्षा (cl. 3.14)।
  6. कमरे के पॉइंट, बोर्ड, लाइन की लंबाई और 10% फ़ालतू: आम चलन, तश्या वेंचर्स का बिजली काउंटर, हमारी बंडल गाइड वाले ही आँकड़े।

व्हाट्सऐप पर लिखिए "2BHK किट"

या 1BHK, 3BHK, या अपने कमरों की लिस्ट। हम हर लाइन पर आज के रेट के साथ किट भेजेंगे, और आपकी साइट का डिलीवरी भाड़ा भी।

तश्या बिल्डिंग सॉल्यूशंसरेवा रोड, भगवानपुर, मुज़फ़्फ़रपुर
व्हाट्सऐप 90310 74624tashyaventures.com