English कॉल90310 74624
होम›परेशानियाँ और इलाज›वाटरप्रूफ़िंग
परेशानी · सीलन वाली दीवार

दीवार में सीलन: कहाँ से आ रही है, कैसे पहचानें, और हर कारण का इलाज

सीधा जवाब

सीलन मतलब किसी एक जगह से पानी दीवार में घुस रहा है। धब्बा कहाँ है, उसी से पता चलता है कहाँ से:

  1. 1नीचे वाले तल्ले में दीवार के निचले हिस्से में, ऊपर लहरदार लकीर: ज़मीन का पानी चढ़ रहा है। इलाज ›
  2. 2ऊपर, जहाँ दीवार छत से मिलती है, सबसे ऊपर वाले तल्ले में: छत या मुँडेर (पैरापेट)। इलाज ›
  3. 3बाथरूम से सटी दीवार पर: बाथरूम का फ़र्श, टाइल के जोड़ या पाइप। इलाज ›
  4. 4बाहर वाली दीवार पर, बारिश के बाद बढ़ती है: बारिश का पानी सोख रही है। इलाज ›
  5. 5पाइप की लाइन पर गोल धब्बा, सूखे मौसम में भी गीला: पाइप टपक रहा है। इलाज ›
  6. 6कई दीवारों पर, कोनों में, सिर्फ़ बरसात में: नम हवा, लीकेज नहीं। इलाज ›

गीली दीवार पर पुट्टी-पेंट करवाना पैसा पानी में डालना है। पहले पानी बंद करें, दीवार सूखने दें, तब पेंट।

6
जगहें जहाँ से पानी आता हैहर एक का इलाज अलग। ज़्यादातर घरों में एक, कुछ में दो।
2–3 फ़ुट
ज़मीन की सीलन इतना चढ़ती हैमुज़फ़्फ़रपुर के घरों में हम यही देखते हैं। इससे ऊपर हो तो छत या पाइप देखें।
हफ़्ते
पुट्टी से पहले सुखानादिन नहीं। कैलेंडर नहीं, दीवार को छूकर और रंग देखकर परखें।
धब्बे की फ़ोटो व्हाट्सऐप करें एक फ़ोटो पास से, एक पूरी दीवार की (फ़र्श से छत तक), और बताइए कौन सा तल्ला है। हम बताएँगे छह में से कौन सी सीलन लगती है।
धब्बे की जगह बताती है कारण
दो तल्ले का घर, बीच से कटा हुआ, सीलन की छह जगहें 1: नीचे वाले कमरे की दीवार के निचले हिस्से में लहरदार लकीर तक धब्बा, ज़मीन के पानी से। 2: ऊपर वाले कमरे में छत और दीवार के कोने पर धब्बा, छत पर रुके पानी और मुँडेर के जोड़ की दरार से। 3: बाथरूम से सटी दीवार पर धब्बा। 4: बारिश झेलने वाली बाहरी दीवार के अंदर की ओर धब्बा। 5: छत की टंकी से आते पाइप की लाइन पर गोल धब्बा। 6: बंद कमरे के कोने में काले दाग़, नम हवा से। ज़मीन का पानी, बरसात और बाढ़ के बाद ऊपर बाथरूम टंकी 1 2 3 4 5 6 1 2 3 4 5 6 ज़मीन सेछत, मुँडेरबाथरूम बाहरी दीवारटपकता पाइपनम हवा
ज़्यादातर घरों में इनमें से एक होती है, कुछ में दो। पानी चलकर भी आता है: छत की दरार का पानी कुछ फ़ुट दूर दिख सकता है, इसलिए सबसे पास वाली संभावित जगह पहले देखें।
अपनी सीलन पहचानें

छह तरह की सीलन: कैसी दिखती है, और पहले क्या ठीक करें

अपनी दीवार को किसी तस्वीर से मिलाइए। हर कार्ड में है: पक्का कैसे करें, सबसे पहले क्या ठीक होना है, और उस काम का सामान। सब हमसे मँगवा सकते हैं।

2–3 फ़ुट लहरदार लकीर, उस पर सफ़ेद नमक (नोनी)
1

नीचे वाले तल्ले में, दीवार के निचले हिस्से में

कारण: ज़मीन का पानी दीवार में चढ़ रहा है
पक्का कैसे करें
धब्बा फ़र्श से शुरू होकर एक लहरदार लकीर पर रुकता है। बरसात के आख़िर में और बाढ़ के बाद, जब ज़मीन का पानी ऊपर होता है, सबसे ज़्यादा। लकीर पर पेंट झड़ता है और नोनी लगती है। पुराने घरों में, जहाँ प्लिंथ पर डीपीसी नहीं डली, और नीचे वाले मोहल्लों में आम है।
पहले क्या ठीक करें
अंदर लकीर से एक फ़ुट ऊपर तक ख़राब पुट्टी और प्लास्टर छील दें। पक्का इलाज डीपीसी है, जो पुराने घर में विशेषज्ञ का काम है। जो सँभालता है: दीवार के निचले हिस्से में अंदर की तरफ़ कोटिंग और वाटरप्रूफ़ प्लास्टर। बाढ़ के बाद पहले घर सुखाएँ: बाढ़ के बाद दीवार में नमी।
सामान
सीप ब्लॉकर 2K, अंदरनए प्लास्टर में WP+200सॉल्ट सीलवाटरप्रूफ़ पुट्टी
छत की लाइन से शुरू बारिश के एक दिन में बढ़े
2

ऊपर, जहाँ दीवार छत से मिलती है

कारण: छत की ढलाई या मुँडेर का जोड़
पक्का कैसे करें
सिर्फ़ सबसे ऊपर वाले तल्ले में। छत की लाइन से, अक्सर कोने से, शुरू होता है और तेज़ बारिश के एक दिन के अंदर बढ़ जाता है। बारिश के बाद छत पर जाइए: छत पर रुका पानी, जाम आउटलेट, या मुँडेर और छत के जोड़ (गोला) की दरार, यही वजह है।
पहले क्या ठीक करें
आउटलेट साफ़ करें और ढाल ठीक करें ताकि पानी न रुके। दरारें भरें और मुँडेर के जोड़ पर SBR मसाले का गोला बनाएँ। फिर छत पर कोटिंग, मुँडेर पर ऊपर तक चढ़ाकर। अल्ट्राटेक के अनुसार हाई-फ़्लेक्स दो कोट में लगता है, कम से कम 8 घंटे के फ़र्क़ पर, एक-दूसरे के आड़े, 14–15 वर्ग फ़ुट प्रति किलो, और ऊपर स्क्रीड या प्लास्टर।
सामान
हाई-फ़्लेक्स कोटिंगसील एंड ड्राई SBRमरम्मत मसाले में WP+200
पीछे बाथरूम बाथरूम वाली दीवार के पास सबसे गीला
3

बाथरूम से सटी दीवार पर

कारण: टाइल के खुले जोड़, फ़र्श की जाली (ट्रैप), या अंदर के पाइप
पक्का कैसे करें
बाथरूम से सटी जगह पर सबसे गीला, दूर जाते-जाते हल्का, नहाने के बाद सुबह सबसे ज़्यादा। दो-तीन दिन बाथरूम बंद रखें: धब्बा सिकुड़े तो फ़र्श या जोड़; गीला ही रहे तो दीवार के अंदर का पाइप (नंबर 5 देखें)।
पहले क्या ठीक करें
सस्ते से शुरू: खुले जोड़ों में फिर से ग्राउट भरें, जाली और पाइप के चारों ओर SBR मसाले से सील करें। अगर फ़र्श ही भीग चुका है, तो टाइल उखाड़कर फ़र्श दोबारा: बेस कोट में SBR और नई टाइल के नीचे हाई-फ़्लेक्स।
सामान
सील एंड ड्राई SBRटाइल के नीचे हाई-फ़्लेक्ससीप ब्लॉकर 2K, छोटा फ़र्शटाइललिंक ग्राउट
बारिश के बाद बढ़े खिड़की के नीचे बाहर
4

बाहर वाली दीवार पर, बारिश के बाद बढ़ती

कारण: दरार, बिना पेंट का प्लास्टर या खिड़की के जोड़ से बारिश का पानी
पक्का कैसे करें
सिर्फ़ उन दीवारों पर जो बाहर खुलती हैं, ज़्यादातर उस पर जिस पर बौछार पड़ती है, किसी भी ऊँचाई पर। बारिश के दौरान और ठीक बाद बढ़ती है, जाड़े में सूखती है। बाहर देखिए: बाल जैसी दरारें, उड़ा हुआ पेंट, खिड़की के फ़्रेम के पास गैप, या टपकता छज्जा।
पहले क्या ठीक करें
इलाज बाहर से करें; सिर्फ़ अंदर का काम टिकता नहीं। दरारें SBR मसाले से भरें, खिड़की के जोड़ सील करें, नए प्लास्टर में WP+200 डालें (अल्ट्राटेक: 50 किलो सीमेंट की बोरी पर 200 ml), फिर सीप गार्ड वर्टिकल और बाहर वाला पेंट। बिरला व्हाइट सीप गार्ड वर्टिकल पर 8 साल की वाटरप्रूफ़िंग वारंटी देता है, अगर 30 दिन के अंदर रजिस्टर करें।
सामान
सीप गार्ड वर्टिकलWP+200दरार के लिए SBRबाहर का पेंटअंदर वाटरप्रूफ़ पुट्टी
गोल, पाइप की लाइन पर मई में भी गीला छिपा पाइप
5

पाइप की लाइन पर गोल धब्बा

कारण: दीवार में छिपे पानी के पाइप का टपकता जोड़
पक्का कैसे करें
गोल, बीच में सबसे गहरा, उस लाइन पर जहाँ पाइप जाता होगा: छत की टंकी के नीचे, नल के पीछे, किचन के सिंक के बगल में। हर मौसम में गीला, मई की गर्मी में भी। नीचे वाली पाइप जाँच से पक्का हो जाता है।
पहले क्या ठीक करें
यह प्लंबर का काम है, वाटरप्रूफ़िंग का नहीं। दबाव वाले पाइप का पानी कोई कोटिंग नहीं रोकती। धब्बे पर दीवार खोलें, जोड़ या उतना पाइप बदलें, और खाँचा SBR मसाले से भरें। फिर बाक़ी सीलन की तरह सूखने दें।
सामान
CPVC पाइप और फ़िटिंगखाँचा भरने को SBR
कोनों में, आलमारी के पीछे, लकीर नहीं सीलन की गंध
6

कई दीवारों पर, कोनों में, सिर्फ़ बरसात में

कारण: नम हवा ठंडी दीवार पर बैठ जाती है
पक्का कैसे करें
भूरे धब्बे की जगह काले या हरे दाग़, कोनों में, आलमारी या पलंग के पीछे, बंद रहने वाले कमरों में। न कोई लकीर, न कोई एक जगह। बरसात में आती है, सूखे महीनों में चली जाती है। प्लास्टिक वाली जाँच में पानी कमरे की तरफ़ दिखता है।
पहले क्या ठीक करें
हवा चाहिए, वाटरप्रूफ़िंग नहीं। सूखे दिनों में खिड़कियाँ खोलें, सामान दीवार से कुछ इंच हटाकर रखें, बाथरूम और किचन में एग्ज़ॉस्ट फ़ैन चलाएँ। दाग़ पोंछ दें। पेंट बरसात के बाद, सूखी दीवार पर। ओपस के अनुसार 90% से ज़्यादा नमी में पेंट करें ही नहीं।
सामान
वाटरप्रूफ़िंग की ज़रूरत नहींएग्ज़ॉस्ट फ़ैन (मँगवा देंगे)
पक्का नहीं कौन सी है?

घर पर मुफ़्त में होने वाली तीन जाँच

न मीटर चाहिए, न मिस्त्री। इनसे पता चलता है पानी दीवार के अंदर से आ रहा है, पाइप से, या हवा से।

नीचे गीला: दीवार ऊपर गीला: हवा

1धब्बे पर प्लास्टिक चिपकाएँ

एक फ़ुट की साफ़ प्लास्टिक या पन्नी धब्बे पर चिपका दें, चारों किनारे टेप से बंद। दो दिन बाद देखें। नीचे बूँदें: पानी दीवार के अंदर से आ रहा है (1 से 5)। ऊपर बूँदें: कमरे की नम हवा (6)।

रात सुबह →

2पाइप की जाँच

रात में आख़िरी इस्तेमाल के बाद मोटर बंद करें, टंकी में पानी की ऊँचाई पर निशान लगाएँ और सुबह तक पानी न चलाएँ। सारे नल बंद थे फिर भी पानी घटा: कोई पाइप टपक रहा है। फिर एक-एक लाइन का वाल्व बंद करके पता करें कौन सी। मई में भी गीला रहने वाला धब्बा यही बताता है।

1 जुलाई 8 जुलाई, बारिश के बाद

3निशान लगाकर देखते रहें

धब्बे के चारों ओर पेंसिल से घेरा बनाएँ और तारीख़ लिखें। बारिश के बाद, बाथरूम चलने के बाद, और एक हफ़्ता कुछ न होने पर देखें। जिससे धब्बा बढ़े, वही कारण है। नीचे की तालिका नतीजा पढ़ती है।

धब्बा सबसे ज़्यादा कब होता है?
बढ़ता या गहरा होता है…सबसे संभव
तेज़ बारिश के एक दिन के अंदर, ऊपर वाले तल्ले में, छत से2 · छत
बारिश के दौरान और ठीक बाद, बाहर वाली दीवार पर4 · बाहरी दीवार
बरसात के आख़िर में और बाढ़ के बाद, नीचे, जाड़े तक रहता है1 · ज़मीन
नहाने के बाद सुबह, बाथरूम के पास3 · बाथरूम
साल भर, मई में भी, गोल और पाइप की लाइन पर5 · पाइप
सिर्फ़ बरसात में, कई कमरों में, कोनों में दाग़6 · नम हवा
पानी बंद होने के बाद

पहले सुखाना, पेंट सबसे आख़िर में: पैसा बचाने वाला क्रम

यह क्रम हर कारण के लिए एक ही है। लोग दूसरा कदम छोड़ देते हैं, और वही तय करता है कि नया पेंट टिकेगा या नहीं।

  1. पानी वहीं बंद करें जहाँ से आ रहा हैछत, बाथरूम, पाइप, बाहर की दीवार या ज़मीन: ऊपर आपके धब्बे वाला कार्ड। यह हुए बिना नीचे का कुछ काम नहीं करता।
  2. दीवार को पूरा सूखने देंआमतौर पर लीकेज ठीक होने के कुछ हफ़्ते बाद, बरसात में और ज़्यादा। तारीख़ से नहीं, नीचे के डिब्बे वाले चार निशानों से परखें।
  3. मज़बूत प्लास्टर तक छील देंढीला पेंट, फूली पुट्टी और पाउडर सब हटाएँ। जहाँ ठोकने पर प्लास्टर खोखला बोले, काटकर दोबारा प्लास्टर करें; जो दीवार भीगती है उसके मसाले में WP+200 डालें।
  4. सफ़ेद नमक (नोनी) हो तो उसका इलाजसूखे ब्रश से झाड़ें, पानी से कभी न धोएँ, वरना नमक फिर अंदर चला जाता है। फिर सबसे पहले ऑलड्राई सॉल्ट सील। और पढ़ें: दीवार पर सफ़ेद नमक।
  5. सादी पुट्टी की जगह वाटरप्रूफ़ पुट्टीबिरला व्हाइट वॉलसील, दो पतले कोट। बिरला व्हाइट कहता है इसमें आम पुट्टी से दोगुना पानी झेलने की ताक़त है। इससे सीलन वाली दीवार पर फ़िनिश टिकती है; चालू लीकेज यह नहीं रोकती। और पढ़ें: सीलन वाली दीवार पर पुट्टी।
  6. प्राइमर, फिर पेंट के दो कोटवही आम तरीक़ा, वही रुकने का समय: पुट्टी, प्राइमर, पेंट। ओपस कहता है 90% से ज़्यादा नमी में पेंट न करें।

दीवार सूखी या नहीं? चारों का जवाब हाँ हो

  • रंग बगल की सूखी दीवार जैसा, कोई गहरा किनारा नहीं।
  • हाथ के पिछले हिस्से से छूने पर सूखी दीवार से ज़्यादा ठंडी न लगे।
  • चिपकाई प्लास्टिक के नीचे दो दिन तक सूखा रहे।
  • झाड़ने के बाद दो हफ़्ते तक नया सफ़ेद पाउडर न आए।

नया प्लास्टर अलग बात है: बिरला ओपस पेंट से पहले 28 दिन तराई और फिर सूखी दीवार माँगता है।

गीली दीवार पर पेंट क्यों उखड़ता है
दीवार के अंदर का पानी नई पुट्टी और पेंट को धकेलकर उखाड़ता है बाएँ: बीच से कटी दीवार, अब भी गीली। ईंट और प्लास्टर से गुज़रता पानी नमक सतह तक लाता है, जो पुट्टी और पेंट को फफोलों और पपड़ी में उठा देता है। दाएँ: वही दीवार, पानी का स्रोत बंद होने और सूखने के बाद। फ़िनिश टिकी रहती है। अब भी गीली दीवार में पानी नमक लाता है, फ़िनिश उठाता है फफोलाफफोलापपड़ी स्रोत बंद, दीवार सूखी सॉल्ट सीलWP पुट्टीप्राइमरपेंट अंदर से कोई धक्का नहीं नई फ़िनिश टिकी रहती है
पैमाने पर नहीं। "वाटरप्रूफ़" पुट्टी और पेंट नमी झेलते हैं; दीवार के अंदर से अब भी आ रहे पानी को रोकने के लिए नहीं बने। इसीलिए पहले स्रोत।
सीलन के लिए हमारी दुकान पर

सामान, और कौन सा किस कारण के लिए

आँकड़े हर कंपनी की अपनी शीट या पैक से हैं। जो चीज़ उस दिन दुकान पर न हो, हम मँगवा देंगे; कितने दिन लगेंगे, व्हाट्सऐप पर पूछ लें।

छत, बाथरूम और नई ढलाई

रेट हमारे ताज़ा बिल से हैं और बदलते रहते हैं। खरीदने से पहले WhatsApp या फ़ोन पर आज का रेट ज़रूर पूछ लें।

अल्ट्राटेक वेदर प्रो हाई-फ़्लेक्सकारण 2, 3 · 2 कोट, 14–15 वर्ग फ़ुट/किलो · 12, 24 किलो₹ 2,032प्रति 12 किलो अल्ट्राटेक वेदर प्रो WP+200कारण 1, 2, 4 · सीमेंट की बोरी पर 200 ml · 1, 5, 10, 20 लीटरआज का रेट पूछेंप्रति 1 लीटर अल्ट्राटेक सील एंड ड्राई SBRकारण 2–5 · दरार, जोड़, पुराने पर नया चिपकाना · 1, 20 किलोआज का रेट पूछेंप्रति 1 किलो
दीवार: बाहर की तरफ़, अंदर की तरफ़
बिरला व्हाइट सीप गार्ड वर्टिकलकारण 4 · बाहर की दीवार · 8 साल वारंटी · 15 किलो₹ 2,467प्रति 15 किलो बिरला व्हाइट सीप ब्लॉकर 2Kकारण 1, 3 · दोनों तरफ़ से 5 बार दबाव पर जाँचा · 3 किलो₹ 358प्रति 3 किलो बिरला ओपस ऑलड्राई सॉल्ट सीलनोनी (सफ़ेद नमक) पर, प्राइमर से पहले · 1, 4, 20 लीटरआज का रेट पूछेंप्रति 1 लीटर
फ़िनिश, दीवार सूखने के बाद
बिरला व्हाइट वॉलसील वाटरप्रूफ़ पुट्टीहर सीलन वाली दीवार पर सादी पुट्टी की जगह · 40 किलो₹ 1,405प्रति 40 किलो बिरला ओपस स्टाइल पावर ब्राइटकारण 4 · सीप गार्ड के ऊपर बाहर का पेंट₹ 3,605प्रति 20 लीटर बिरला ओपस कैलिस्टा नियो स्टारकारण 4 · बाहर का पेंट, ऊँची क्वालिटी₹ 6,470प्रति 20 लीटर

सील एंड ड्राई SBR की कोई शीट अल्ट्राटेक की साइट पर नहीं है, इसलिए पैक पर लिखे हिसाब से मिलाएँ। हमारा 3 किलो का सीप ब्लॉकर 2K, बिरला व्हाइट के 7.5–8 वर्ग फ़ुट प्रति किलो (दो कोट) से, लगभग 22–24 वर्ग फ़ुट करता है। छत या बाथरूम का हिसाब: वाटरप्रूफ़िंग कैलकुलेटर। आज का दाम: वाटरप्रूफ़िंग रेट। सारा सामान: वाटरप्रूफ़िंग।

लोग हमसे पूछते हैं

छोटे जवाब

सीलन को अंग्रेज़ी में क्या कहते हैं?

Damp या dampness। जब पानी दीवार से साफ़ रिसता दिखे तो seepage, और जो सफ़ेद नमक (नोनी) छोड़ता है उसे efflorescence कहते हैं (दीवार पर सफ़ेद नमक)।

क्या अंदर वाटरप्रूफ़ पुट्टी या पेंट लगाने से सीलन रुक जाएगी?

नहीं। वाटरप्रूफ़ पुट्टी नमी झेलती है ताकि सीलन वाली दीवार पर फ़िनिश ज़्यादा टिके, पर अंदर की सतह पर लगी कोई चीज़ उस पानी को नहीं रोकती जो अब भी दीवार में घुस रहा है। पहले पानी वहीं बंद करें जहाँ से आ रहा है। पीछे से आते पानी को झेलने वाली अंदर की कोटिंग सीमेंट वाली होती है, जैसे सीप ब्लॉकर 2K, जिसे बिरला व्हाइट दोनों तरफ़ से 5 बार दबाव पर जाँचता है; वह भी बाहर का काम होने के बाद दीवार के निचले हिस्से के लिए है।

लीकेज ठीक करने के कितने दिन बाद पुट्टी-पेंट करें?

कोई तय दिन नहीं। दीवार पूरी सूखने दें: रंग आसपास की सूखी दीवार जैसा हो, छूने पर ठंडी न लगे, और उस पर चिपकाई प्लास्टिक के नीचे दो दिन तक पानी न आए। आमतौर पर लीकेज ठीक होने के कुछ हफ़्ते बाद, बरसात में और ज़्यादा।

नीचे की सीलन छिपाने के लिए दीवार पर टाइल लगवा दें?

धब्बा छिपेगा, पानी नहीं जाएगा। उस हिस्से से दीवार सूख नहीं पाती, तो सीलन अक्सर टाइल के ऊपर चढ़ जाती है, और गीली दीवार पर टाइल ढीली भी हो सकती है। पहले ज़मीन का पानी सँभालें (प्लिंथ और डीपीसी)।

सीलन सिर्फ़ बरसात में क्यों आती है?

या तो बारिश का पानी छत या बाहर की दीवार से घुस रहा है, या ज़मीन का पानी ऊपर आ गया है और दीवार में नीचे से चढ़ रहा है। उत्तर बिहार में बरसात और बाढ़ के बाद ज़मीन का पानी काफ़ी ऊपर आ जाता है। धब्बा कहाँ है और कब सबसे ज़्यादा होता है, इससे पता चलता है कौन सा।

सिरका या ब्लीच जैसे घरेलू नुस्खों से सीलन जाती है?

ये सतह की काली फफूँद साफ़ करते हैं, बस इतना। जब तक दीवार गीली है, फफूँद लौट आती है।

अभी घर बन रहा है। आगे सीलन से कैसे बचें?

नींव, प्लिंथ और डीपीसी की ढलाई, छत की ढलाई और बाहर के प्लास्टर में WP+200, अल्ट्राटेक के हिसाब से 50 किलो सीमेंट की बोरी पर 200 ml; प्लिंथ पर ठीक से डीपीसी; नीचे वाले इलाक़े में ऊँचा प्लिंथ; और टाइल से पहले बाथरूम के फ़र्श की वाटरप्रूफ़िंग। और पढ़ें: बनाते समय वाटरप्रूफ़िंग।

क्या आप आकर दीवार देख सकते हैं?

मुफ़्त साइट विज़िट हम नहीं करते। व्हाट्सऐप पर फ़ोटो भेजिए, एक पास से और एक पूरी दीवार की, साथ में कौन सा तल्ला और घर की कौन सी तरफ़, हम आपके साथ देखकर बताएँगे छह में से कौन सी लगती है।

मिस्टर मुस्तफ़ा
पेंट इंजीनियर, तश्या वेंचर्स

मुज़फ़्फ़रपुर में हमारी रेवा रोड दुकान पर पेंट इंजीनियर; पेंट, पुट्टी, टाइल और वाटरप्रूफ़िंग देखते हैं। इस पेज का हर सामान वाला आँकड़ा 12 नवंबर 2026 को कंपनी की अपनी शीट या पैक से मिलाया गया। जहाँ कंपनी कोई आँकड़ा नहीं देती, वहाँ पेज यही बताता है।

आँकड़े कहाँ से हैं

  1. अल्ट्राटेक, वेदर प्रो वाटरप्रूफ़िंग ब्रोशर: WP+200, 50 किलो की बोरी पर 200 ml, आधा पानी सूखे मसाले में और WP+200 बाक़ी आधे पानी में; हाई-फ़्लेक्स के दो कोट 0.6–0.7 mm के, कम से कम 8 घंटे के फ़र्क़ पर, आड़े, 14–15 वर्ग फ़ुट/किलो, 12 और 24 किलो, ऊपर स्क्रीड या प्लास्टर।
  2. बिरला व्हाइट, सीप गार्ड वर्टिकल सरफ़ेसेज़ और उसका वारंटी कार्ड: बाहर की प्लास्टर वाली दीवारें, 8 साल की वाटरप्रूफ़िंग वारंटी, 30 दिन में रजिस्ट्रेशन, ऊपर पेंट की सलाह।
  3. बिरला व्हाइट, सीप ब्लॉकर 2K: आगे और पीछे दोनों तरफ़ से 5 बार पानी के दबाव पर जाँच (EN 12390-8), दो कोट में 7.5–8.0 वर्ग फ़ुट/किलो, दूसरा कोट 6–8 घंटे बाद।
  4. बिरला व्हाइट, वॉलसील वाटरप्रूफ़ पुट्टी: "2x water resistance", प्लास्टर, कंक्रीट और मसाले पर; पैक 1, 5, 20, 30, 40 किलो (पुट्टी की रेंज)।
  5. बिरला ओपस, स्टाइल कलर स्मार्ट की प्रोडक्ट शीट: प्लास्टर की 28 दिन तराई, 90% से ज़्यादा नमी में पेंट नहीं।
  6. बिरला ओपस ऑलड्राई सॉल्ट सील: 1, 4 और 20 लीटर के पैक; कोट और पानी पैक पर लिखे हिसाब से।
  7. ज़मीन की सीलन की ऊँचाई (2–3 फ़ुट), तीनों जाँच और "कब सबसे ज़्यादा" वाली तालिका: मुज़फ़्फ़रपुर के घरों में हमारा देखा हुआ, आम चलन के तौर पर, किसी कंपनी का आँकड़ा नहीं।

धब्बे की फ़ोटो भेजिए

एक पास से, एक पूरी दीवार की। हम बताएँगे कौन सा कारण लगता है और उसके लिए क्या लेना है, आज के दाम के साथ, व्हाट्सऐप पर।

तश्या बिल्डिंग सॉल्यूशंसरेवा रोड, भगवानपुर, मुज़फ़्फ़रपुर
व्हाट्सऐप 90310 74624tashyaventures.com