मुज़फ़्फ़रपुर में आज सरिया का रेट क्या है?
ऊपर तालिका में है, तारीख़ और रेट तय होने के समय के साथ। Tata Tiscon और Saluja Gold, 6 से 16 mm, प्रति किलो, प्रति क्विंटल और 12 मीटर के पीस का, GST जोड़कर या बिना। रेट हर सुबह रीवा रोड दुकान पर तय होता है।
सरिया कितने रुपये क्विंटल है?
एक क्विंटल 100 किलो का होता है, इसलिए क्विंटल वाला कॉलम = किलो का रेट × 100। पीस में गिनें तो एक क्विंटल में 12 mm के 12 मीटर वाले लगभग 9.4 पीस, 10 mm के लगभग 13.5 और 8 mm के लगभग 21 पीस आते हैं।
12 mm सरिया का एक पीस कितने किलो का होता है?
IS 1786 के मानक वज़न 0.888 किलो प्रति मीटर से 12 मीटर का पीस 10.66 किलो का होता है। 12 mm के पूरे माल में 5% ऊपर-नीचे की छूट है, यानी पीस लगभग 10.12 से 11.19 किलो तक हो सकता है। इसीलिए हम तौलकर देते हैं।
रेट में GST जुड़ा है?
सरिया पर 18% GST लगता है, जो हमारे बिल पर छपा रहता है। तालिका के ऊपर बटन दबाकर रेट GST जोड़कर या GST से पहले देख सकते हैं। दूसरी दुकान से मिलाएँ तो एक जैसा ही मिलाएँ।
आप पीस से बेचते हैं या तौलकर?
तौलकर। बिल बनता है काँटे का किलो × रेट। पीस वाला कॉलम मानक वज़न से निकाला गया अंदाज़ा है, ताकि मिस्त्री की गिनती को आप पैसे में बदलकर देख सकें।
Tata Tiscon, Saluja Gold से महँगा क्यों है?
Tata Tiscon 550SD ऊँचे ग्रेड की छड़ है (Fe 550SD, जबकि हमारी Saluja छड़ Fe 500 है) और बड़ी कंपनी की है, इसलिए किलो का भाव आम तौर पर ज़्यादा रहता है। दोनों अपने-अपने ग्रेड में IS 1786 पर बनती हैं। आपके मकान को कौन सी चाहिए, यह Tata Tiscon या Saluja Gold में देखिए।
कटिंग और डिलीवरी रेट में शामिल है?
नहीं। कटिंग और डिलीवरी का पैसा अलग लगता है; अपनी साइट के लिए रकम पूछ लें। छड़ की लिस्ट और जगह WhatsApp पर भेजिए, हम पूरी रकम बता देंगे। देखें डिलीवरी।
रेट रोज़ कब बदलता है?
हर सुबह तय होता है, और तालिका के ऊपर तारीख़ और समय लिखा रहता है। जिस दिन बाज़ार ज़्यादा हिले, दिन में भी बदल सकता है, इसलिए पैसा देने से पहले WhatsApp या फ़ोन पर पक्का कर लीजिए।