English कॉल90310 74624
होम›गाइड›सरिया
सरिया गाइड · कॉलम

घर के कॉलम का साइज़: 9×9, 9×12 या 12×12, कितने सरिया, और कितनी मंज़िल उठाएगा

सीधा जवाब
मकानबिहार की साइटों पर अक्सरज़ोन 4 का नक्शा आम तौर पर यहाँ से
G9 × 9 इंच12 mm के 4 सरिया9 × 12 से 12 × 12 इंचआगे मंज़िल चढ़ सकती है तो 12 × 1212 mm के 4 सरिया सिर्फ़ 9 × 9 में पूरे पड़ते हैं
G+19 × 12 इंच12 mm के 6 सरिया12 × 12 इंच16 mm के 4, या 12 mm के 8
G+212 × 12 इंच16 mm के 4 + 12 mm के 212 × 12 से 12 × 15 इंचनीचे वाली मंज़िल के कॉलम में ज़्यादा सरिया

मुज़फ़्फ़रपुर भूकंप ज़ोन 4 में है। भूकंप वाला डिटेलिंग कोड IS 13920 कॉलम की चौड़ाई कम से कम 300 mm (12 इंच) माँगता है, और IS 456 कहता है कि सरिया कॉलम के क्षेत्रफल का कम से कम 0.8% हो। दाईं ओर वाले ख़ाने ज़्यादातर इन्हीं दो शर्तों से बनते हैं। बाक़ी बोझ तय करता है: कोने, किनारे और बीच के कॉलम अलग होते हैं, और कितना अलग, यह हिसाब ही बताता है।

300 mm
पतली साइड, ज़ोन 4लगभग 12 इंच। IS 13920:2016।
0.8%
कम से कम सरियाकॉलम के क्षेत्रफल का। 12 × 12 में 12 mm के 4 फ़ेल।
4 × 12
कम से कम सरिया4 सरिया, कोई भी 12 mm से पतला नहीं। IS 456।

कॉलम का साइज़ और सरिया आपके इंजीनियर या आर्किटेक्ट तय करेंगे। यह पेज आम रेंज और कोड की न्यूनतम शर्तें दिखाता है, ताकि आप नक्शा पढ़ सकें, साइट पर पिंजरा जाँच सकें और सही सरिया मँगा सकें। यह डिज़ाइन नहीं है। नक्शा अभी नहीं बना? हम आर्किटेक्ट सुमित कुमार के साथ काम करते हैं; उनके घर के नक्शे में स्ट्रक्चर शीट होती है, जिसमें हर कॉलम लिखा रहता है।

तीन आम कॉलम, सही नाप में
9×9, 9×12 और 12×12 इंच कॉलम का कटा हुआ हिस्सा 12 mm के चार सरिया वाला 9×9 इंच कॉलम, 12 mm के छह सरिया वाला 9×12 इंच कॉलम, और कोनों पर 16 mm के चार और बीच में 12 mm के चार सरिया वाला 12×12 इंच कॉलम। हर एक में 135 डिग्री हुक वाली 8 mm की रिंग और 40 mm कवर। सिर्फ़ 12 इंच वाला कॉलम ज़ोन 4 की 300 mm चौड़ाई तक पहुँचता है। 300 mm · ज़ोन 4 की कम से कम चौड़ाई 9 × 9 इंच 9 × 12 इंच 230 × 230 mm 12 mm के 4 · 0.86% एक मंज़िल 230 × 300 mm 12 mm के 6 · 0.98% 12 × 12 इंच · 300 × 300 mm कोनों पर 16 mm के 4 + 12 mm के 4 · 1.40% 8 mm रिंग,135° हुक 40 mmकवर
सही नाप में (1 mm = 0.6 px)। सरिया की गिनती साइट पर आम चलन वाली है, डिज़ाइन नहीं। प्रतिशत = सरिया का क्षेत्रफल ÷ कॉलम का क्षेत्रफल; IS 456 कम से कम 0.8% माँगता है। कवर: IS 456, 26.4.2.1।
मंज़िल के हिसाब से साइज़

साइट पर क्या बनता है, ज़ोन 4 का कोड क्या माँगता है, और फ़र्क़ क्यों है

इंटरनेट की तालिकाएँ हर मंज़िल का एक साइज़ लिख देती हैं। हम दो लिखते हैं, क्योंकि मुज़फ़्फ़रपुर में दुकान पर असली सवाल इन्हीं दोनों के बीच का फ़र्क़ है।

सिर्फ़ ग्राउंड फ़्लोर (G)

छोटा मकान, ढलाई वाली छत, ऊपर कुछ नहीं बनना
9 × 9 इंच12 mm के 48 mm रिंग
  • गाँव और शहर का आम कॉलम। 12 mm के चार सरिया इसका 0.86% हैं, यानी न्यूनतम सीमा बस पार।
  • IS 13920 के 1993 वाले संस्करण में कॉलम 200 mm तक तभी जा सकता था जब वह 4 m से छोटा हो और बीम 5 m से छोटी। 2016 वाला 300 mm माँगता है। 9 इंच का कॉलम आज भी उसी पुरानी छूट की वजह से बनता है।
  • अगर एक भी मंज़िल बाद में चढ़ सकती है, तो यह कॉलम आपका नहीं। देखें ऊपर की मंज़िल बाद में।

दो मंज़िल (G+1)

हमारे इलाक़े का सबसे आम नया मकान
12 × 12 इंच16 mm के 4या 12 mm के 8
  • साइट पर अक्सर 9 × 12 में 12 mm के छह सरिया डालते हैं, ताकि कॉलम 9 इंच की दीवार में छिप जाए।
  • ज़ोन 4 में कोड की चौड़ाई 300 mm है, तो नक्शा आम तौर पर 12 × 12 पर जाता है और कॉलम दीवार से एक तरफ़ थोड़ा निकला दिखता है।
  • 12 × 12 में 12 mm के चार सरिया कम हैं (0.5%)। 16 mm के चार या 12 mm के आठ, यही आम हल है।

तीन मंज़िल (G+2)

किराए के कमरे, या नीचे दुकान और ऊपर घर
12 × 12 से 12 × 15 इंच16 mm के 4 + 12 mm के 4
  • नीचे के कॉलम तीनों मंज़िल उठाते हैं, इसलिए सबसे ज़्यादा सरिया इन्हीं में। कोने और बीच के कॉलम अलग हो सकते हैं।
  • 12 × 15 कॉलम में कम से कम 912 वर्ग mm सरिया चाहिए: अकेले 16 mm के चार (804) कम पड़ते हैं।
  • नीचे खुले कॉलम पर दुकान या पार्किंग और ऊपर कमरे, इसके लिए पूरा इंजीनियरी डिज़ाइन चाहिए; कारण हमारे ज़ोन 4 पेज पर।

साइज़ कब बढ़ता है

इंजीनियर से ये बातें ज़रूर पूछें
  • बड़े कमरे: कॉलम लगभग 4 m (13 फ़ुट) से ज़्यादा दूर हों तो बोझ बढ़ता है।
  • बीम में 16 mm सरिया: IS 13920 कहता है कॉलम बीम के सरिया का कम से कम 20 गुना हो, यानी 320 mm, 12 इंच से थोड़ा ज़्यादा।
  • कमज़ोर या भराई वाली मिट्टी, छत पर पानी की टंकी, दुकान वाली मंज़िल, या उत्तर-पूर्वी प्रखंड जहाँ ज़ोन 5 पास है।
लंबे-चपटे कॉलम (9 × 24, 9 × 30) बगल के धक्के में कमज़ोर होते हैं। IS 13920 चाहता है कि छोटी साइड लंबी साइड की कम से कम 0.45 हो।
यह जाँच कोई भी कर सकता है

0.8% की जाँच: आपके सरिया आपके कॉलम में पूरे हैं या नहीं?

IS 456 कहता है कि कॉलम के सारे सरिया मिलाकर उसके क्षेत्रफल के कम से कम 0.8% हों। एक गुणा का काम है, और इससे सबसे आम ग़लती पकड़ में आती है: कॉलम बड़ा कर दिया, सरिया वही 12 mm के चार।

कॉलमसरियाप्रतिशत0.8% के सामने
9 × 9 इंच (230 × 230 mm) · चाहिए 423 वर्ग mm
9 × 912 mm × 40.86%
पास
9 × 12 इंच (230 × 300 mm) · चाहिए 552 वर्ग mm
9 × 1212 mm × 40.66%
कम
9 × 1212 mm × 60.98%
पास
12 × 12 इंच (300 × 300 mm) · चाहिए 720 वर्ग mm
12 × 1212 mm × 40.50%
कम
12 × 1212 mm × 60.75%
कम
12 × 1216 mm × 40.89%
पास
12 × 1212 mm × 81.01%
पास
12 × 1216 × 4 + 12 × 41.40%
पास
12 × 15 इंच (300 × 380 mm) · चाहिए 912 वर्ग mm
12 × 1516 mm × 40.71%
कम
12 × 1516 × 4 + 12 × 20.90%
पास
12 × 1516 mm × 61.06%
पास

हर पट्टी में लाल लकीर 0.8% है; पट्टी 2% तक है। न्यूनतम पास होने से कॉलम आपके बोझ के लिए सही नहीं हो जाता; इससे बस वे कॉलम छँट जाते हैं जो किसी हाल में सही नहीं हो सकते।

  1. कॉलम का क्षेत्रफल, वर्ग mm में

    दोनों साइड mm में गुणा करें। 9 इंच = 230 mm, 12 इंच = 300 mm, 15 इंच = 380 mm। 12 × 12 कॉलम: 300 × 300 = 90,000।

  2. कम से कम सरिया

    उसका 0.8%: 90,000 × 0.008 = 720 वर्ग mm।

  3. सरिया जोड़ें

    12 mm का एक सरिया 113 वर्ग mm, 16 mm का 201। 16 mm के चार = 804। 12 mm के आठ = 905।

  4. मिलाएँ

    804 और 905 दोनों 720 से ऊपर, यानी दोनों पास। 12 mm के चार (452) पास नहीं।

ऊपरी सीमा 6% है (काम में 4% मानते हैं, क्योंकि लैप वाली जगह सरिया दोगुना हो जाता है)। घर के कॉलम इसके आसपास भी नहीं जाते। सरिया का वज़न प्रति मीटर: सरिया वज़न चार्ट।

कोड की न्यूनतम शर्तें, पिंजरे पर दिखने वाली

शटरिंग बंद होने से पहले छह चीज़ें देख लें

ये IS 456 और IS 13920 की बाहरी सीमाएँ हैं, डिज़ाइन नहीं। इनमें से एक भी टूटे तो ढलाई से पहले इंजीनियर को फ़ोन करें।

1सरिया: 4 या ज़्यादा, 12 mm या मोटे

चौकोर कॉलम के हर कोने में एक; गोल कॉलम में 6। कोई मेन सरिया 12 mm से पतला नहीं (IS 456, 26.5.3.1)। एक साइड पर सरिया 300 mm से ज़्यादा दूर नहीं।

2रिंग: 8 mm, बंद, 135° हुक

पतले सरिया के साथ IS 456 6 mm रिंग की छूट देता है, पर ज़ोन 4 में IS 13920:2016 कम से कम 8 mm माँगता है। हुक अंदर की ओर मुड़े, सिरे रिंग के सरिया के कम से कम 10 गुना (8 mm में 80 mm)। जोड़ के पास रिंग के पूरे नियम: ज़ोन 4 पेज।

3रिंग की दूरी, दो हिस्सों में

हर फ़र्श और बीम के पास: 75 mm (3 इंच), कम से कम 450 mm तक। बीच में: पतली साइड का आधा, 9 इंच कॉलम में 115 mm, 12 इंच में 150 mm। जोड़ के अंदर भी रिंग चलती रहें। अपने घर की रिंग गिनें: रिंग कैलकुलेटर।

4लैप सिर्फ़ बीच वाले आधे में

सरिया का लगभग 50 गुना: 12 mm में 600 mm, 16 mm में 800 mm। एक ऊँचाई पर आधे ही सरिया जोड़ें। लैप पर रिंग 100 mm से ज़्यादा दूर नहीं। और जानें: लैप की लंबाई।

5चारों ओर 40 mm कवर

IS 456 कहता है कॉलम के मेन सरिया के बाहर कम से कम 40 mm कंक्रीट हो। चारों साइड 40 mm के कवर ब्लॉक रिंग से बाँधें, लगभग हर मीटर पर। शटरिंग से सटा सरिया जंग खाता है। कवर क्यों: कवर ब्लॉक।

6M20 या उससे बेहतर कंक्रीट

IS 456 और IS 13920 दोनों में सबसे कम ग्रेड M20। बारिश झेलने वाले कॉलम अक्सर M25 में लिखे जाते हैं। मसाला और पानी: M20 और M25 कंक्रीट, एक बोरी पर ज़्यादा से ज़्यादा 25 लीटर पानी।

रिंग की साइड 300 mm से लंबी हो तो एक और टाई: 12 × 15 कॉलम में सरिया अभी पास-पास रहते हैं, पर उससे चौड़े कॉलम में IS 13920 बीच में क्रॉस-टाई माँगता है, ताकि साइड वाले सरिया बाहर न मुड़ें। ज़रूरत हो तो नक्शे में लिखा होगा।

अभी ग्राउंड फ़्लोर, ऊपर बाद में

क्या मेरे कॉलम एक मंज़िल और उठाएँगे? तभी, जब उसी हिसाब से बने हों

दुकान पर कॉलम के ज़्यादातर सवालों के पीछे यही सवाल होता है। इसका जवाब पहली नींव खुदने से पहले तय होता है, दूसरी मंज़िल शुरू होते वक़्त नहीं।

कॉलम की एक मंज़िल, बगल से फ़र्श की स्लैब और छत की बीम के बीच कॉलम। नीचे और ऊपर के सिरों पर और बीम के अंदर रिंग पास-पास, बीच में दूर। सरिया का जोड़ बीच वाले आधे हिस्से में, 50 गुना लैप और उस पर पास-पास रिंग। आगे की मंज़िल के लिए छत के ऊपर स्टार्टर सरिया। बीच वाला आधा 1 2 3 4 5 6 स्टार्टर सरियाजोड़ में रिंगऊपरी सिरा: 75 mmबीचलैप, 50 गुनानिचला सिरा: 75 mm तभी, जब ऊपरमंज़िल डिज़ाइन हो;50 गुना, ढका हुआ बीम की पूरीगहराई में चलती रहें 450 mm या ऊँचाईके ⅙ तक पतली साइड का ½:12 इंच में 150 mm 12 mm में 600 mm,16 mm में 800 mm;रिंग ≤ 100 mm;आधे ही सरिया ऊपर जैसा ही फ़र्श की स्लैब
नाप में नहीं; एक मंज़िल दबाकर दिखाई है, दो ही सरिया बनाए हैं। नियम IS 13920 से, जैसे IIT कानपुर–BMTPC की भूकंप टिप 19 में समझाए गए हैं; लैप पर 100 mm 2016 संस्करण का आँकड़ा है (टिप 19, जो 1993 संस्करण पर है, 150 mm कहती है; हमने पास वाला लिया)।

एक मंज़िल वाला कॉलम दो क्यों नहीं उठाता

  • 12 mm के चार सरिया वाला 9 × 9 कॉलम एक छत के बोझ के लिए बनता है। दूसरी मंज़िल से नीचे के कॉलम और नींव पर बोझ लगभग दोगुना हो जाता है।
  • नींव भी एक मंज़िल के हिसाब से बनी थी। बाद में उसे मज़बूत करना, यानी बने हुए घर के चारों ओर खुदाई।
  • ज़ोन 4 में दो मंज़िल के ढाँचे के लिए 9 इंच का कॉलम कोड की चौड़ाई से भी कम है।
इसलिए अगर पाँच-दस साल में भी ऊपर बनाने का इरादा है, तो इंजीनियर को आज बताइए। कॉलम और नींव आख़िरी मकान के हिसाब से बनें; आज का थोड़ा ज़्यादा सरिया, बाद में कॉलम पर जैकेट चढ़ाने से बहुत सस्ता है।

अगली मंज़िल के लिए छत पर क्या छोड़ें

  • कॉलम के सरिया छत से ऊपर निकले हुए, कम से कम लैप जितने: 12 mm में 600 mm, 16 mm में 800 mm।
  • जंग से बचाने के लिए लपेटें या लेप करें, और सिरे ढक दें ताकि किसी को चोट न लगे। जंग खाए स्टार्टर काट दिए जाते हैं, फिर नए कॉलम को जोड़ने के लिए कुछ नहीं बचता।
  • पूरी योजना, क़दम दर क़दम: अभी ग्राउंड फ़्लोर, ऊपर बाद में।

मकान बन चुका, नक्शा नहीं है?

अपना नक्शा पढ़ें

कॉलम शेड्यूल: एक छोटी तालिका, जो आपका 12 और 16 mm का ऑर्डर तय करती है

हर ठीक-ठाक स्ट्रक्चर शीट में एक कॉलम लेआउट प्लान होता है (कौन-सा कॉलम कहाँ, C1, C2… लिखकर) और एक कॉलम शेड्यूल (हर निशान किससे बनेगा)। उसकी छोटी लिखावट ऐसे पढ़ें।

स्ट्रक्चर नक्शे से कॉलम शेड्यूल का उदाहरण C1, C2 और C3 वाली तालिका। C1: 300 × 300 mm, 16 mm के 4 और 12 mm के 4 सरिया, 8 mm रिंग 75 और 150 mm पर, गिनती 4। C2: 300 × 300, 12 mm के 8, गिनती 6। C3: 300 × 380, 16 mm के 4 और 12 mm के 2, गिनती 2। नीचे हर लिखावट का मतलब। COLUMN SCHEDULE MARKSIZE (mm)MAIN BARSTIESNOS C1300 × 3004-16Ø + 4-12Ø8Ø @ 75 c/cends · 150 mid4 C2300 × 3008-12Ø8Ø @ 75 c/cends · 150 mid6 C3300 × 3804-16Ø + 2-12Ø8Ø @ 75 c/cends · 150 mid2 CONCRETE M20 · COVER 40 · LAP 50Ø IN MIDDLE HALF · Fe 500D 1 2 3 4 1 300 × 300 = चौड़ाई × गहराई, mm में। 300 = 12 इंच। 2 4-16Ø = 16 mm के चार सरिया। Ø = मोटाई। 3 8Ø @ 75 c/c = 8 mm की रिंग हर 75 mm पर, बीच से बीच नापकर। 4 NOS = उस निशान वाले कितने कॉलम।
उदाहरण की शीट, लिखावट समझाने के लिए हमने बनाई है। ये आँकड़े आपके घर का डिज़ाइन नहीं हैं। कुछ नक्शों में 16 mm को "T16" या "#16" लिखते हैं। शीट अंग्रेज़ी में ही होती है, इसलिए तालिका अंग्रेज़ी में छोड़ी है।
  1. निशान गिनें

    कॉलम लेआउट प्लान पर गिनें कि C1, C2, C3… कितने हैं। देखें कि NOS वाले ख़ाने से मेल खाता है।

  2. हर निशान के सरिया पढ़ें

    4-16Ø + 4-12Ø का मतलब, हर C1 में 16 mm के चार और 12 mm के चार सरिया, हर मंज़िल पर।

  3. मंज़िल और ऊँचाई लिखें

    सेक्शन शीट से फ़र्श से फ़र्श की ऊँचाई, और प्लिंथ से नीचे नींव कितनी गहरी। कुछ शेड्यूल हर मंज़िल पर सरिया बदलते हैं; हर लाइन पढ़ें।

  4. नीचे के कैलकुलेटर में डालें

    यह निशानों को 16, 12 और 8 mm के किलो और 12 m के लंबे सरिया में बदल देता है, लैप और रिंग समेत।

  5. या शीट हमें भेज दें

    शेड्यूल और प्लान की फ़ोटो व्हाट्सऐप पर, और हम ठीक वही सूची तौल देंगे। इंजीनियर ने बार बेंडिंग शेड्यूल (BBS) बनाया हो तो वही भेजें; वह किसी भी अंदाज़े से बेहतर है।

आपके कॉलम का ऑर्डर

शेड्यूल से कॉलम का सरिया: 16, 12 और 8 mm

नक्शे से हर कॉलम निशान डालें। कैलकुलेटर नींव से छत तक मेन सरिया गिनता है, हर मंज़िल पर एक लैप के साथ, और रिंग ऊपर बताई ज़ोन 4 वाली दूरी से।

कॉलम साइज़कितने16 mm सरिया12 mm सरिया

आम चलन के हिसाब से माना है: नींव में 300 mm का L-मोड़, हर मंज़िल पर सरिया के 50 गुना का एक लैप, छत में 300 mm का मोड़ (या लैप जितना स्टार्टर), बीम 12 इंच गहरी, 8 mm रिंग में 80 mm के दो हुक, कटिंग के टुकड़ों के लिए 5%। हर मंज़िल पर एक जैसे सरिया; आपका शेड्यूल बदलता हो तो हर मंज़िल अलग निकालें या हमें भेज दें।

आपके कॉलम की सूची

16 mm सरिया, मेन सरिया—1.58 किलो प्रति मीटर (स्टैंडर्ड वज़न)—
12 mm सरिया, मेन सरिया—0.888 किलो प्रति मीटर (स्टैंडर्ड वज़न)—
8 mm सरिया, रिंग—0.395 किलो प्रति मीटर (स्टैंडर्ड वज़न)—

रेट हमारे ताज़ा बिल से हैं और बदलते रहते हैं। खरीदने से पहले WhatsApp या फ़ोन पर आज का रेट ज़रूर पूछ लें।

बाइंडिंग तार
—आम चलन: हर क्विंटल सरिया पर लगभग 1 किलोआज का रेट पूछें
कॉलम का कुल सरिया—
सामान का कुलरेट पूछें
यह सूची व्हाट्सऐप पर भेजें

सिर्फ़ कॉलम। नींव, बीम और स्लैब: सरिया कैलकुलेटर · छत का सरिया एक-एक कर: छत में कितना सरिया। बिल तौले हुए किलो पर, आज के रेट से। कटिंग और डिलीवरी का पैसा अलग लगता है; अपनी साइट के लिए रक़म पूछ लें।

कहाँ गड़बड़ होती है

ढलाई से पहले कॉलम की चार ग़लतियाँ, जो हम देखते हैं

पिंजरा खुला हो तब हर एक आसानी से दिखती है, ढलाई के बाद ठीक नहीं होती। रिंग और जोड़ की ग़लतियाँ ज़ोन 4 पेज पर हैं; ये साइज़ और सरिया की हैं।

0.50% 1.40%

कॉलम बड़ा, सरिया वही 12 mm के चार

दिखता है: 12 इंच के कॉलम में सिर्फ़ कोनों पर 12 mm

कोड के लिए साइज़ बढ़ा दिया, सरिया नहीं बढ़ाया। 12 × 12 में 12 mm के चार सरिया 0.5% हैं, 0.8% से कम। सरिया की गिनती नक्शे से मिलाइए, पिछले मकान से नहीं।

नक्शा 4-16Ø 804 वर्ग mm साइट पर 6-12Ø 679 वर्ग mm

साइट पर सरिया बदल दिया

दिखता है: पिंजरे में शेड्यूल से अलग साइज़

"16 mm नहीं आया, 12 mm के छह डाल दो।" 12 mm के छह सरिया में 16 mm के चार से 16% कम स्टील है। सरिया का साइज़ या गिनती बदलनी हो तो पिंजरा बँधने से पहले इंजीनियर से पूछें। हम 12 और 16 mm दोनों रखते हैं, ताकि किसी को जुगाड़ न करना पड़े।

40 कवर नहीं

सरिया शटरिंग से सटा

बाद में दिखता है: भूरी जंग की लकीरें, फिर कॉलम से झड़ता कंक्रीट

कवर ब्लॉक न हों तो पिंजरा बक्से की एक तरफ़ टिक जाता है। उस साइड सरिया पर कंक्रीट लगभग नहीं चढ़ता, और हमारी सीलन में सरिया जंग खाकर फूलता है। शटरिंग बंद करने से पहले चारों तरफ़ 40 mm के कवर ब्लॉक बाँधें।

9 × 9 · 4-12Ø "बाद में चढ़ा लेंगे"

कॉलम एक मंज़िल के, इरादा दो का

बाद में दिखता है: कॉलम के ऊपर दरार, बैठती नींव

आज पैसा बचाने के लिए ग्राउंड फ़्लोर बना लिया, सालों बाद उन्हीं 9 × 9 कॉलम पर मंज़िल चढ़ा दी। पहले ही दिन इंजीनियर को आख़िरी मंज़िल बता दें; उसी से कॉलम और नींव तय होते हैं।

शटरिंग बंद होने से पहले कॉलम के पिंजरे की फ़ोटो व्हाट्सऐप पर भेजें, हम आपके साथ सरिया की गिनती, रिंग और कवर देख लेंगे। यह दूसरी नज़र है, स्ट्रक्चर का डिज़ाइन नहीं। ढलाई के दिन की सूची: ढलाई चेकलिस्ट।

इस काम के लिए हमारी दुकान पर

कॉलम के लिए सरिया, रिंग और सीमेंट

ब्रांड
टाटा टिस्कॉन 550SDज़ोन 4 के लिए लचीला "SD" ग्रेड · 6 से 16 mmआज का रेट पूछेंप्रति किलो सलूजा गोल्डFe 500 स्टॉक में · Fe 500D हम मँगवा देंगेआज का रेट पूछेंप्रति किलो
साइज़ के हिसाब से
16 mm सरियाकॉलम के मेन सरिया · 1.58 किलो प्रति मीटरआज का रेट पूछेंप्रति किलो 12 mm सरियाकॉलम के मेन सरिया · 0.888 किलो प्रति मीटरआज का रेट पूछेंप्रति किलो 8 mm सरिया, रिंग के लिएकहें तो रिंग दुकान पर मोड़ देंगे · 0.395 किलो प्रति मीटरआज का रेट पूछेंप्रति किलो
सरिया के साथ
बाइंडिंग तारहर रिंग को हर सरिया से बाँधने के लिएआज का रेट पूछेंप्रति किलो अल्ट्राटेक प्रीमियम सीमेंटकॉलम, बीम और छत के लिए₹ 471प्रति बोरी कटिंग, रिंग और डिलीवरीपैसा अलग; अपनी साइट के लिए पूछेंपूछेंव्हाट्सऐप पर

20 mm सरिया, बनी-बनाई रिंग, कवर ब्लॉक या कोई और साइज़: हम मँगवा देंगे; कितने दिन लगेंगे, व्हाट्सऐप पर पूछ लें। वज़न स्टैंडर्ड वज़न प्रति मीटर है। सरिया असली है? निशान और लाइसेंस जाँचें। आज का रेट किलो, क्विंटल और पीस में: सरिया रेट। डिलीवरी: डिलीवरी।

लोग हमसे जो पूछते हैं

छोटे जवाब

घर के कॉलम का स्टैंडर्ड साइज़ क्या है?

कोई एक तय साइज़ नहीं है। बिहार की साइटों पर एक मंज़िल के लिए 9 × 9 इंच, G+1 के लिए 9 × 12 और G+2 के लिए 12 × 12 इंच आम है। मुज़फ़्फ़रपुर भूकंप ज़ोन 4 में है और IS 13920:2016 कॉलम की चौड़ाई कम से कम 300 mm (लगभग 12 इंच) माँगता है, इसलिए G+1 और G+2 का ज़ोन 4 वाला नक्शा आम तौर पर 12 × 12 इंच से शुरू होता है। फ़ैसला स्ट्रक्चरल इंजीनियर के नक्शे का।

9 × 9 कॉलम में कितना सरिया लगता है?

कम से कम 12 mm के 4 सरिया, हर कोने में एक। यह IS 456 का न्यूनतम है। 9 × 9 इंच कॉलम में 12 mm के चार सरिया 0.86% बनते हैं, 0.8% से थोड़ा ऊपर। यह एक मंज़िल का कॉलम है।

क्या 12 × 12 कॉलम में 12 mm के 4 सरिया काफ़ी हैं?

नहीं। 12 × 12 इंच कॉलम में 12 mm के चार सरिया सिर्फ़ 0.5% हैं, जबकि IS 456 कम से कम 0.8% माँगता है। जैसे 16 mm के चार (0.89%) या 12 mm के आठ (1.0%)। असली सरिया इंजीनियर बताएँगे।

क्या मेरे 9 × 9 कॉलम पर बाद में एक मंज़िल और चढ़ सकती है?

तभी जब इंजीनियर ने उसी हिसाब से डिज़ाइन किया हो। 12 mm के चार सरिया वाला 9 × 9 कॉलम एक मंज़िल के लिए है। ऊपर बनाना है तो नींव और कॉलम आख़िरी मंज़िल के हिसाब से अभी बनेंगे, और छत के ऊपर लैप के लिए सरिया निकले छोड़े जाएँगे। देखें अभी ग्राउंड फ़्लोर, ऊपर बाद में।

कॉलम में लैप कितना लंबा हो?

आम घर के काम में IIT कानपुर और BMTPC इसे सरिया की मोटाई का लगभग 50 गुना बताते हैं: 12 mm में 600 mm, 16 mm में 800 mm। लैप सिर्फ़ कॉलम की ऊँचाई के बीच वाले आधे हिस्से में, एक ऊँचाई पर आधे ही सरिया जोड़ें, और लैप पर रिंग पास-पास रखें। नक्शे का आँकड़ा पहले। और जानें: लैप की लंबाई।

कॉलम में 12 mm या 16 mm?

दोनों चलते हैं। असली बात है कॉलम के साइज़ के हिसाब से कुल स्टील, और हर कोने में एक सरिया। 12 × 12 कॉलम में 16 mm के चार और 12 mm के आठ, दोनों पास हैं; इंजीनियर बोझ देखकर और यह देखकर चुनते हैं कि बीम के सरिया के साथ जोड़ में कितनी भीड़ होगी।

कॉलम में कौन-सा कंक्रीट ग्रेड?

IS 456 के अनुसार RCC में कम से कम M20, और IS 13920 भी कम से कम M20 माँगता है। बारिश झेलने वाले कॉलम में कई इंजीनियर M25 लिखते हैं। नक्शे पर लिखा ग्रेड मानें। मसाला: M20 और M25।

मुज़फ़्फ़रपुर में कॉलम के लिए कौन-सा सरिया ग्रेड?

ज़ोन 4 में लचीला "D" ग्रेड ठीक रहता है: Fe 500D, Fe 550D या टाटा टिस्कॉन 550SD। नक्शे की सरिया गिनती किसी एक ग्रेड पर बनी होती है, इसलिए ग्रेड बदलें तो इंजीनियर से पूछें। D क्यों ज़रूरी: ज़ोन 4 पेज।

अभिषेक रंजन
डिप्लोमा सिविल इंजीनियर, तश्या वेंचर्स

हमारी रेवा रोड, मुज़फ़्फ़रपुर वाली दुकान पर सिविल इंजीनियर, जहाँ वे रोज़ मकानों के लिए सीमेंट और सरिया का हिसाब लगाते हैं। इस पेज का हर नियम 13 नवंबर 2026 को IS 456, IS 13920 और IIT कानपुर–BMTPC की भूकंप टिप्स से मिलाया गया। जहाँ स्रोत अलग बात कहते हैं, पेज यह बताता है और सुरक्षित वाला आँकड़ा लेता है। आपके घर का डिज़ाइन आपके इंजीनियर या आर्किटेक्ट का ही रहेगा।

नियम और आँकड़े कहाँ से

  1. BIS, IS 456:2000, सादा और सरियायुक्त कंक्रीट: 26.5.3.1 (कॉलम: कम से कम 0.8% और ज़्यादा से ज़्यादा 6% स्टील, चौकोर कॉलम में कम से कम 4 और गोल में 6 सरिया, 12 mm से पतले नहीं, साइड पर 300 mm से ज़्यादा दूर नहीं); 26.5.3.2 (रिंग: मेन सरिया का कम से कम ¼ और 6 mm); 26.4.2.1 (कॉलम के सरिया पर 40 mm कवर); तालिका 5 (RCC में सबसे कम ग्रेड M20)।
  2. BIS, IS 13920:2016, RC ढाँचों का लचीला डिज़ाइन और डिटेलिंग: कॉलम की कम से कम चौड़ाई 300 mm या बीम के सबसे मोटे सरिया का 20 गुना; छोटी साइड लंबी साइड की कम से कम 0.45 हो तो बेहतर; रिंग कम से कम 8 mm; लैप बीच वाले आधे में और उस पर रिंग 100 mm पर; रिंग की साइड 300 mm से ज़्यादा हो तो क्रॉस-टाई; सबसे कम ग्रेड M20। CivilEngineeringWeb के सार से; शब्द डिज़ाइन सॉफ़्टवेयर की हेल्प में दिए कोड के अंशों से मिलाए।
  3. IIT कानपुर–BMTPC, भूकंप टिप 19: कॉलम: 300 mm चौड़ाई (IS 13920:1993 में 200 mm की छूट सिर्फ़ 4 m से छोटे कॉलम और 5 m से छोटी बीम के लिए), 10 गुना सिरे वाले 135° हुक, सिरों पर 75–100 mm दूरी, लैप लगभग 50 गुना बीच वाले आधे में, एक बार में आधे सरिया।
  4. BIS, IS 1893 (भाग 1):2016 और BMTPC का बिहार ख़तरा नक्शा: मुज़फ़्फ़रपुर ज़ोन 4 में। पूरी बात और स्रोत हमारे ज़ोन 4 पेज पर।
  5. सरिया का क्षेत्रफल मोटाई से (π × d² ÷ 4); स्टैंडर्ड वज़न प्रति मीटर IS 1786 से, जैसा हमारे वज़न चार्ट पर।
  6. मंज़िल के हिसाब से साइट वाले साइज़: आम चलन, जैसा HouseYog और Comaron की कॉलम साइज़ गाइड में भी है (13 नवंबर 2026 को पढ़ा)।

अपना कॉलम शेड्यूल भेजिए

शेड्यूल और कॉलम प्लान की फ़ोटो भेजें, हम 12, 16 और 8 mm की सूची आज के रेट के साथ व्हाट्सऐप पर भेज देंगे। नक्शा नहीं बना? आर्किटेक्ट सुमित कुमार से बात करवा देंगे।

तश्या बिल्डिंग सॉल्यूशंसरेवा रोड, भगवानपुर, मुज़फ़्फ़रपुर
व्हाट्सऐप 90310 74624tashyaventures.com