English कॉल90310 74624
होम›गाइड›सीमेंट
सीमेंट गाइड · कितना लगेगा

1000 sq ft के घर में कितनी बोरी सीमेंट लगेगी: छत, दीवार, प्लास्टर, फ़र्श

सीधा जवाब
350–420
ईंट की दीवार, ढलाई वाली छतबिहार का आम एक-मंज़िला घर। नीचे हिसाब वाला घर: लगभग 365।
400–500
कॉलम-बीम वाला घरछत कॉलम और बीम पर टिकी हो: हर sq ft पर 0.4 से 0.5 बोरी।
96
सिर्फ़ छत की ढलाई5 इंच, M20 मसाला। 4 से 6 इंच और M20 से M25 में 77 से 125 बोरी।

छत, प्लास्टर और फ़र्श इन्हीं अंकों के अंदर हैं, ऊपर से नहीं जुड़ते। दो मंज़िल हो तो दोनों मंज़िलों का क्षेत्र जोड़िए। ये अंक बजट बनाने और चरण-दर-चरण माल मँगाने के लिए हैं, पक्का एस्टिमेट नहीं।

एक घर की 365 बोरी कहाँ जाती है
एक-मंज़िला ईंट के घर का कटा हुआ चित्र, हर चरण की बोरियों के साथ 1000 sq ft का ईंट वाला घर, ढलाई वाली छत। नींव और प्लिंथ लगभग 85 बोरी, दीवार, लिंटल बैंड और छज्जा लगभग 70, छत की ढलाई, सीढ़ी और मुंडेर लगभग 110, प्लास्टर लगभग 50, फ़र्श लगभग 50। कुल लगभग 365 बोरी, बर्बादी जोड़े बिना। 1 2 3 4 5 1 2 3 4 5 नींवदीवारछतप्लास्टरफ़र्श ≈ 85 बोरी≈ 70 बोरी≈ 110 बोरी≈ 50 बोरी≈ 50 बोरी PCC, फ़ुटिंग, प्लिंथईंट, लिंटल बैंडढलाई, सीढ़ी, मुंडेरअंदर, बाहर, छत तलेPCC, टाइल बेड, एप्रन कुल लगभग 365 बोरी 85701105050 1 नींव2 दीवार3 छत4 प्लास्टर5 फ़र्श 50 kg की बोरी · बर्बादी नहीं जोड़ी · चित्र नाप से नहीं
एक मंज़िल, 40 × 25 फ़ीट, 9 इंच की ईंट की दीवार, 5 इंच की ढलाई, टाइल वाला फ़र्श। हिसाब UltraTech के छपे मसाले के अंकों और मानक अंकों से। हर नाप चरण वाली तालिका में है।
पहला सवाल

छत किस पर टिकी है, इसी से कुल बोरी तय होती है

कोई भी अंक मानने से पहले यह पूछिए। फिर देखिए कि नक्शे में "1000 sq ft" किस चीज़ का है।

कईंट की दीवार पर छत

350–420 बोरी। बिहार का आम घर: 9 इंच की दीवार, ढलाई वाली छत, और दरवाज़े-खिड़की के ऊपर कंक्रीट का बैंड। ज़्यादातर सीमेंट ढलाई, ईंट की जुड़ाई और प्लास्टर में जाता है। हमारा हिसाब वाला घर लगभग 365 पर आता है।

खकॉलम और बीम पर छत

400–500 बोरी, यानी हर sq ft पर 0.4 से 0.5 बोरी। कॉलम की फ़ुटिंग, कॉलम, और प्लिंथ व छत के बीम का कंक्रीट अलग से लगता है, और दीवारें तो फिर भी बनती हैं। यही घर कॉलम-बीम से बने तो लगभग 450 बोरी।

गहर मंज़िल गिनिए

बोरी-प्रति-sq-ft वाला नियम बने हुए क्षेत्र पर चलता है: दीवार से दीवार तक ढका हिस्सा, हर मंज़िल का। प्लॉट नहीं, कमरों के अंदर का कार्पेट एरिया भी नहीं। नीचे और ऊपर 1000-1000 sq ft हो तो इस नियम के लिए 2000 sq ft।

सारे दायरे एक पैमाने पर
1000 sq ft के घर में सीमेंट की बोरियों के दायरे ईंट की दीवार और ढलाई वाली छत 350 से 420 बोरी, हिसाब वाला घर 365। कॉलम-बीम वाला घर 400 से 500, लगभग 450। सिर्फ़ छत की ढलाई 77 से 125। पूरे घर का प्लास्टर लगभग 50 से 90। ढलाई और प्लास्टर दोनों कुल अंकों में पहले से शामिल हैं। 0100200300400500 ईंट की दीवार, ढलाई वाली छतकॉलम-बीम वाला घर सिर्फ़ छत की ढलाई, 4–6″पूरे घर का प्लास्टर 350420 400 77125 5090 हिसाब वाला घर 365कॉलम-बीम लगभग 450 ऊपर के कुल अंकोंमें पहले से शामिल,अलग से नहीं
ढलाई: M20 से M25 मसाला (UltraTech के अंक)। प्लास्टर: हिसाब से लगभग 50, UltraTech के अपने प्लास्टर वाले अंक से 90 तक। सब एक मंज़िल, 50 kg की बोरी।
बोरियाँ कहाँ जाती हैं

एक घर का पूरा हिसाब, चरण-दर-चरण

बिहार का एक सीधा-सादा घर, हिस्सा-हिस्सा गिनकर। इससे दिखता है कि किस चरण में कितनी बोरी लगती है और कब मँगानी है। आपका नक्शा अलग होगा, तरीका यही रहेगा।

हिसाब वाले घर का नक्शा
हिसाब वाले घर का नक्शा बाहर से 40 गुणा 25 फ़ीट। बाईं ओर दो बेडरूम, बीच में हॉल, दाईं ओर रसोई, सीढ़ी और शौचालय। मोटी दीवार 9 इंच की है और छत उठाती है; पतली दीवार 4.5 इंच का पार्टीशन है। 40 फ़ीट 25 फ़ीट बेडरूमबेडरूमहॉलरसोईसीढ़ीशौचालय 13 × 12 फ़ीट13 × 12 फ़ीट14 × 25 फ़ीट13 × 10 फ़ीट 9″ दीवार · 187 फ़ीट 4.5″ दीवार · 30 फ़ीट खिड़की दीवार की लंबाई हर दीवार के बीचोंबीच से नापी गई है।
मोटी लाल: 9 इंच की दीवार जिस पर छत टिकी है। पतली: 4.5 इंच का पार्टीशन। दीवार 10 फ़ीट, प्लिंथ 2.5 फ़ीट, मुंडेर 3 फ़ीट, 7 दरवाज़े, 8 खिड़कियाँ।
चरण, और उसमें क्या-क्याबोरी
1नींव और प्लिंथनींव में 6″ PCC, 1:4:8: 27 · ईंट की फ़ुटिंग और प्लिंथ की दीवार, 1:6: 43 · प्लिंथ बैंड 6″, M20: 16खुदाई ख़त्म होने से ठीक पहले मँगाइए।≈ 85
2छत तक की दीवार9″ जुड़ाई, 1:6: 41 · 4.5″ पार्टीशन, 1:4: 5 · लिंटल बैंड, M20: 16 · छज्जे: 7दीवार जैसे-जैसे उठे, किस्तों में।≈ 70
3छतढलाई 5″, M20: 96 · छत तक की सीढ़ी: 10 · मुंडेर 3 फ़ीट, 1:4: 7पूरा माल ढलाई से दो दिन पहले। ढलाई एक बार में होती है।≈ 110
4प्लास्टरअंदर 2,740 sq ft, 12 mm, 1:6: 17 · बाहर 1,945 sq ft, 18 mm, 1:4: 25 · मुंडेर: 3 · छत के नीचे 900 sq ft, 8 mm, 1:3: 6कमरे-दर-कमरे। 10–15 बोरी हाथ में रखिए; वजह अगले हिस्से में।≈ 50
5फ़र्श3″ PCC, 1:4:8: 22 · टाइल के नीचे 20 mm मसाला, 1:4: 13 · टाइल के नीचे सीमेंट का घोल: 6 · बाहर प्लिंथ प्रोटेक्शन, 1:3:6: 10टाइल का काम शुरू होने से पहले।≈ 50
पूरा घरसाफ़-सुथरे काम में लगभग 5% बर्बादी जोड़िए: लगभग 385 बोरी का इंतज़ाम रखिए।≈ 365
हिसाब वाला घर कैसा है। एक मंज़िल, बाहर से 40 × 25 फ़ीट (1,000 sq ft बना हुआ क्षेत्र)। ज़मीन से 3 फ़ीट नीचे फ़ुटिंग, 3 फ़ीट चौड़े PCC पर। ज़मीन से 2.5 फ़ीट ऊँचा प्लिंथ। बाहर की और बीच की मुख्य दीवारें 9 इंच, बाक़ी 4.5 इंच का पार्टीशन। लिंटल बैंड और प्लिंथ बैंड, जो IS 4326 हमारे जैसे भूकंप वाले इलाक़े में ईंट के घर के लिए माँगता है। 5 इंच की ढलाई, छत तक सीढ़ी, 900 sq ft फ़र्श पर टाइल। सेप्टिक टैंक, चहारदीवारी और टंकी इसमें नहीं हैं; उन्हें अलग गिनिए।
खुद जाँचिए

हर गिनती इन्हीं चार कदमों से निकलती है

ठेकेदार की डायरी हो, सीमेंट कंपनी हो या हमारा कैलकुलेटर, सब यही करते हैं। ये कदम समझ लिए तो किसी का भी बताया अंक आप खुद जाँच लेंगे। बस पूछिए कि मसाला कौन सा और मोटाई कितनी मानी है।

1000 sq ft, 5 इंच की ढलाई का सीमेंट कैसे निकला गीला आयतन 92.9 वर्ग मीटर गुणा 0.127 मीटर बराबर 11.8 घन मीटर। सूखे माल के लिए 1.54 से गुणा, 18.2। M20 के 1:1.5:3 मसाले के लिए 5.5 से भाग, 3.30 घन मीटर सीमेंट। 1,440 kg से गुणा, 50 से भाग, लगभग 96 बोरी (ऊपर की ओर पूरा)। 1000 sq ft 5″ 1 2 3 4 गीला आयतनसूखा आयतनमसाले में सीमेंट का हिस्साबोरी में बदलिए क्षेत्रफल × मोटाई · 1000 sq ft = 92.9 वर्ग मीटरसूखा सीमेंट, बालू, गिट्टी ज़्यादा जगह लेते हैंM20 = 1 : 1.5 : 3, यानी कुल 5.5 हिस्सेसीमेंट = 1,440 kg प्रति घन मीटर · बोरी = 50 kg 92.9 × 0.127 = 11.8 घन मी.11.8 × 1.54 = 18.2 घन मी.18.2 ÷ 5.5 = 3.30 घन मी.3.30 × 1,440 ÷ 50 ≈ 96 बोरी UltraTech का M20 वाला हिसाब भी यही: हर घन मीटरकंक्रीट में लगभग 403 kg, यानी 8 बोरी। 11.8 × 8.06 ≈ 96।
किस काम में कितनी बोरी (50 kg)बोरी
1 घन मीटर ढलाई, M20 (1:1.5:3)UltraTech: लगभग 403 kg। छत, बीम, कॉलम, फ़ुटिंग।8.1
1 घन मीटर ढलाई, M25UltraTech: लगभग 443 kg। UltraTech छत के लिए यही सुझाता है।8.9
1 घन मीटर PCC, 1:3:6 / 1:4:8प्लिंथ प्रोटेक्शन / नींव का बेड और फ़र्श के नीचे4.4 / 3.4
1 घन मीटर ईंट की जुड़ाई, 1:6 / 1:4हर घन मीटर जुड़ाई में लगभग 0.31 घन मीटर सूखा मसाला1.3 / 1.8
100 sq ft प्लास्टर, अंदर12 mm, 1:6, जैसा UltraTech अंदर की दीवार के लिए बताता है0.6
100 sq ft प्लास्टर, बाहर18 mm, 1:4 (UltraTech: 15–20 mm, 1:4)1.3
100 sq ft छत के नीचे का प्लास्टर8 mm, 1:3 (UltraTech: 6–10 mm, 1:3)0.7

सूखे आयतन का गुणांक: कंक्रीट में 1.54 (UltraTech), मसाले में लगभग 1.33 (मानक अंक)।

1000 sq ft की छत की ढलाईM20M25
4 इंच7784
5 इंच96105
6 इंच115125
जहाँ अंक आपस में नहीं मिलते, और हम कौन सा लेते हैं। ढलाई का मसाला। UltraTech कहता है कि घर की छत में M20 "खूब चलता है", और छत के लिए M25 सुझाता है। IS 456 किसी भी सरिया वाली ढलाई में M20 से कमज़ोर मसाला मानता ही नहीं। आपके नक्शे में जो लिखा है, वही चलेगा। न लिखा हो तो M25 वाला अंक तैयार रखिए, ताकि ढलाई बीच में न रुके। प्लास्टर। हिसाब से 12 mm प्लास्टर में हर 100 sq ft पर 0.6 बोरी आती है। UltraTech का अपना प्लास्टर वाला पेज 1 से 1.5 बोरी कहता है। फ़र्क़ असली दीवार का है: ईंट की सतह कभी सपाट नहीं होती, गड्ढों में प्लास्टर मोटा चढ़ता है। हम हिसाब से गिनते हैं और कहते हैं कि प्लास्टर के समय 10–15 बोरी फ़ालतू हाथ में रखिए। यही सुरक्षित रास्ता है।

ढलाई का पूरा हिसाब, बालू और गिट्टी समेत: छत ढलाई में कितना सीमेंट। अपने नक्शे के किसी भी हिस्से के लिए: सीमेंट, बालू, गिट्टी कैलकुलेटर।

साइज़ एक, बोरी अलग

पड़ोसी के 1000 sq ft में ज़्यादा बोरी क्यों लगी

ज़्यादातर किसी ने बेईमानी नहीं की। इनमें से हर बात गिनती बदलती है, और आख़िरी दो में बोरियाँ गायब होती हैं।

प्लॉट 1,000 बना हुआ ऊपर 1,000नीचे 1,000 = 2,000 sq ft

"1000 sq ft" किसका?

जवाब दोगुना हो सकता है

नियम हर मंज़िल के बने हुए क्षेत्र पर चलता है। प्लॉट या कार्पेट एरिया से गिनती ग़लत आती है। ठेकेदार से पूछ लीजिए कि वह किसकी बात कर रहा है।

9 इंच4.5 इंच ऊपर से देखी दीवार आधी ईंट, आधा मसाला

9 इंच या 4.5 इंच की दीवार

9 इंच ज़्यादा, तो मसाला ज़्यादा

उतनी ही लंबाई में 9 इंच की दीवार में 4.5 इंच वाली से लगभग दोगुना मसाला जाता है। जो भीतरी दीवार छत उठाती है, वह भी 9 इंच की होती है।

4″ · 775″ · 966″ · 115 1000 sq ft, M20, बोरी

ढलाई की मोटाई

4 से 6 इंच में लगभग 40 बोरी का फ़र्क़

ढलाई सबसे बड़ा एक काम है। 1000 sq ft पर एक इंच ज़्यादा मोटाई यानी M20 में लगभग 19 बोरी ज़्यादा। मोटाई नक्शे से पढ़िए।

75 · 1:2:496 · M20 5″ ढलाई, इंटरनेट पर 5″ ढलाई, जैसी होनी चाहिए

कमज़ोर मसाले से कम गिनती

1:2:4 छत का मसाला नहीं

कुछ पेज 5 इंच की ढलाई 1:2:4 मसाले से 75 बोरी बताते हैं। वह लगभग M15 है, और IS 456 सरिया वाली ढलाई में M20 से नीचे कुछ नहीं मानता। जो मसाला डालना ही नहीं, उस पर छत का हिसाब मत बनाइए।

गड्ढों में 25 mmऊँची ईंट पर 12 mmऔर जो नीचे गिर गया

टेढ़ी दीवार, मोटा प्लास्टर

प्लास्टर में डेढ़ गुना तक लग सकता है

इसी वजह से UltraTech का अपना अंक (हर 100 sq ft पर 1 से 1.5 बोरी) हिसाब से ऊपर है। सीधी जुड़ाई और बराबर जोड़ हों तो प्लास्टर का सीमेंट बचता है।

जम रही है ज़मीन से ऊपर, ढकी हुई

साइट पर बर्बाद बोरियाँ

जमी बोरी सीधा नुक़सान

गीली ज़मीन पर पड़ी बोरी, या बनाकर छोड़ा मसाला जो जम गया, बेकार जाता है। तख़्तों पर रखिए, दीवार से हटाकर, ढककर, पुरानी बोरी पहले। जो चरण सामने है, उतना ही मँगाइए। डिलीवरी पर जाँच।

आपका घर

अपने घर की मोटी गिनती निकालिए

बना हुआ क्षेत्र और मंज़िल डालिए। पूरे घर का दायरा, ढलाई का पक्का हिसाब, और बाक़ी चरणों के लिए बची बोरियाँ दिखेंगी। हर हिस्से का अलग हिसाब पूरे कैलकुलेटर में।

बने हुए क्षेत्र के हर sq ft पर 0.35–0.42 बोरी, सारी मंज़िलें मिलाकर।

आपकी सीमेंट की गिनती

पूरा घर—बजट का दायरा, 50 kg की बोरी
नींव, दीवार, प्लास्टर, फ़र्श—चरण-दर-चरण, किस्तों में मँगाइए
5% बर्बादी जोड़कर इंतज़ाम—सीमेंट का खर्च: बोरी × आज का भाव · रेट पूछें
सीमेंट का कुल दामरेट पूछें
यह गिनती व्हाट्सऐप पर भेजिए

यह बजट की गिनती है, पक्का एस्टिमेट नहीं। नक्शे के हर हिस्से के लिए: सीमेंट, बालू, गिट्टी कैलकुलेटर। कटिंग और डिलीवरी का पैसा अलग लगता है; अपनी साइट के लिए रकम पूछ लीजिए।

इसी घर का बाक़ी माल: सरिया कितना लगेगा · 1000 sq ft में ईंट कितनी · 1000 sq ft में बालू-गिट्टी · पूरा बजट: 1000 sq ft का घर कितने में।

इस घर के लिए हमारे काउंटर पर

कौन सी बोरी कहाँ लगेगी

सीमेंट, 50 kg की बोरी

रेट हमारे ताज़ा बिल से हैं और बदलते रहते हैं। खरीदने से पहले WhatsApp या फ़ोन पर आज का रेट ज़रूर पूछ लें।

UltraTech PPC, सादी बोरीजुड़ाई, प्लास्टर, PCC, फ़र्श · चरण 1, 2, 4, 5₹ 330प्रति बोरी UltraTech Superढलाई, बीम, कॉलम, बैंड · चरण 3₹ 435प्रति बोरी UltraTech Premiumढलाई, बीम, कॉलम · चरण 3₹ 471प्रति बोरी UltraTech Weather Plusबारिश में खुली छत, सीलन वाला प्लिंथ₹ 440प्रति बोरी
इन्हीं चरणों के लिए
UltraTech Weather Pro WP+200ढलाई के मसाले और बाहर के प्लास्टर में मिलाने के लिएआज का रेट पूछेंप्रति पैक Tata Tiscon TMT सरियाढलाई, बीम, बैंड · 6 से 16 mmआज का रेट पूछेंप्रति kg Saluja Gold TMT सरियाढलाई, बीम, बैंडआज का रेट पूछेंप्रति kg ईंटफ़ुटिंग, प्लिंथ, दीवार, मुंडेर₹ 10,479प्रति 1,000 बालूजुड़ाई, प्लास्टर, ढलाई₹ 57प्रति cft गिट्टीढलाई, बैंड, PCC₹ 110प्रति cft

ढलाई में कौन सा सीमेंट और क्यों: छत ढलाई का सीमेंट। हर बोरी का आज का भाव: सीमेंट रेट · सरिया रेट · बालू, गिट्टी, ईंट रेट। जो सामान शेल्फ़ पर न हो, हम मँगा देते हैं; कितना समय लगेगा, व्हाट्सऐप पर पूछ लीजिए। डिलीवरी का पैसा अलग लगता है।

लोग हमसे जो पूछते हैं

छोटे जवाब

1000 स्क्वायर फीट मकान में कितना सीमेंट लगेगा?

ईंट की दीवार और ढलाई वाली छत के एक-मंज़िला घर में 50 kg की 350 से 420 बोरी। कॉलम-बीम वाले घर में 400 से 500 बोरी। हमारा हिसाब वाला बिहार का घर लगभग 365 बोरी पर आता है, 5% बर्बादी जोड़कर लगभग 385। यह बजट की गिनती है, पक्का एस्टिमेट नहीं।

1000 sq ft की छत ढलाई में कितनी बोरी लगेगी?

M20 में 4 इंच पर लगभग 77 बोरी, 5 इंच पर 96 और 6 इंच पर 115। M25 में, जो UltraTech छत के लिए सुझाता है, 84, 105 और 125। बीम और सीढ़ी अलग से। पूरा हिसाब: छत ढलाई का सीमेंट।

1000 sq ft प्लास्टर में कितना सीमेंट?

मानक हिसाब से 12 mm और 1:6 में लगभग 6 बोरी, 1:4 में लगभग 8.5 बोरी। UltraTech का प्लास्टर वाला पेज हर 100 sq ft पर 1 से 1.5 बोरी कहता है, यानी 10 से 15 बोरी, क्योंकि असली दीवार टेढ़ी-मेढ़ी होती है। पूरे 1000 sq ft घर का प्लास्टर (अंदर, बाहर, छत के नीचे) हिसाब से लगभग 50 बोरी।

सीमेंट कितना लगेगा, कैसे निकालें?

क्षेत्रफल × मोटाई से गीला आयतन। कंक्रीट में 1.54 से, मसाले में लगभग 1.33 से गुणा कीजिए। मसाले में सीमेंट का हिस्सा लीजिए (M20 में 5.5 में से 1)। 1,440 kg से गुणा करके 50 से भाग दीजिए, बोरी निकल आएगी। कैलकुलेटर हर हिस्से के लिए यह कर देता है।

नीचे और ऊपर दो मंज़िल हो तो दोगुना?

लगभग। दोनों मंज़िलों का बना क्षेत्र जोड़िए: 2000 sq ft पर 0.35 से 0.42 बोरी, यानी ईंट वाले घर में 700 से 840 बोरी। दोनों मंज़िलों की नींव एक ही है, तो असल गिनती थोड़ी कम आती है, पर नींव दो मंज़िल के हिसाब से ही बनेगी। इंतज़ाम दायरे के हिसाब से रखिए।

हर sq ft पर कितनी बोरी?

ईंट की दीवार और ढलाई वाली छत में बने हुए क्षेत्र के हर sq ft पर 0.35 से 0.42 बोरी, कॉलम-बीम वाले घर में 0.4 से 0.5, सारी मंज़िलें मिलाकर।

सीमेंट का खर्च कितना आएगा?

अपनी बोरियों को चुनी हुई बोरी के आज के भाव से गुणा कीजिए, भाव सीमेंट रेट पेज पर है। कटिंग और डिलीवरी अलग। घर के बजट में सीमेंट बस एक हिस्सा है: 1000 sq ft का घर कितने में।

अभिषेक रंजन
डिप्लोमा सिविल इंजीनियर, तश्या वेंचर्स

मुज़फ़्फ़रपुर में हमारी रेवा रोड वाली दुकान पर सिविल इंजीनियर। इस पेज के घर का हिसाब उन्होंने 12 नवंबर 2026 को हिस्सा-हिस्सा करके लगाया, UltraTech के छपे मसाले के अंकों और मानक अंकों से। जहाँ अंक आपस में नहीं मिलते, वहाँ पेज यह साफ़ बताता है और सुरक्षित वाला अंक लेता है।

ये अंक कहाँ से हैं

  1. UltraTech, M20 concrete ratio and mix calculation: 1:1.5:3, हर घन मीटर पर 1.54 घन मीटर सूखा आयतन, सीमेंट 1,440 kg/घन मीटर, हर घन मीटर में लगभग 403 kg (8 बोरी); छत, बीम, कॉलम और फ़ुटिंग में खूब चलता है।
  2. UltraTech, Calculation guide for M25 concrete: 1:1:2, हर घन मीटर में 443 kg (लगभग 9 बोरी); छत के लिए सुझाया।
  3. UltraTech, How to calculate the ideal plastering ratio: अंदर 1:6 और 12 mm, बाहर 1:4 और 15–20 mm, छत के नीचे 1:3 और 6–10 mm; FAQ: 12 mm में हर 100 sq ft पर 1 से 1.5 बोरी।
  4. BIS, IS 456:2000, तालिका 5: सरिया वाली ढलाई में सबसे कम M20।
  5. BIS, IS 4326: भूकंप वाले इलाक़े में ईंट के घर में कंक्रीट के बैंड।
  6. मानक अंक: मसाले में सूखे आयतन का गुणांक 1.33, हर घन मीटर जुड़ाई में लगभग 0.31 घन मीटर सूखा मसाला, 50 kg की बोरी। 350–420 और 400–500 बोरी (हर sq ft पर 0.4–0.5) वाले दायरे बिल्डर और सीमेंट कंपनियाँ बताती हैं; हमारा हिसाब वाला घर उन्हें जाँचता है।

अपना नक्शा भेजिए

हर चरण का सीमेंट, आज के दाम के साथ, गिनकर व्हाट्सऐप पर भेज देंगे। ढलाई से पहले सरिया की फ़ोटो व्हाट्सऐप पर भेजिए, हम आपके साथ जाँच लेंगे।

तश्या बिल्डिंग सॉल्यूशंसरेवा रोड, भगवानपुर, मुज़फ़्फ़रपुर
व्हाट्सऐप 90310 74624tashyaventures.com